फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Non Veg Recipe: चिकन को मशरूम के साथ मिलाकर बनाएं, स्वाद है लाजवाब

Fri, 08 Jul 2022 06:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 08 Jul 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
easy recipe to make mushroom chicken masala with gravy
Mushroom chicken masala

इस वीकेंड अगर आप बाहर का खाना खाने के मूड में हैं। तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। रेस्टोरेंट का खाना भी भूल जाएंगे। चिकन पसंद करने वाले कई तरह की नई डिश ट्राई करते हैं। ऐसे में मशरूम चिकन की ये डिश जरूर पसंद आएगी। चिकन और मशरूम पर की गई मसालों की कोटिंग इसके स्वाद को बढ़ा देती है। तो चलिए जानें क्या है मशरूम चिकन मसाला की रेसिपी।

easy recipe to make mushroom chicken masala with gravy
स्वीट और सार चिकन - फोटो : social media
चिकन मशरूम मसाला को बनाने के लिए सामग्री

चिकन 500 सौ ग्राम, मशरूम 250 सौ ग्राम, तेजपत्ता, इलायची, कालीमिर्च, दालचीनी, धनिया पाउडर एक चम्मच, जीरा पाउडर एक चम्मच, अदरक-लहसुन का पेस्ट एक चम्मच, हल्दी आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच, प्याज दो कटा हुआ, टमाटर दो पेस्ट बना, हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल पकाने के लिए। 

easy recipe to make mushroom chicken masala with gravy
चिकन रेसिपी - फोटो : Istock
चिकन मशरूम मसाला बनाने की विधि

सबसे पहले चिकन को धोकर पकाने के लिए तैयार कर लें। साथ ही मशरूम को भी धोकर डंठल हटा दें। अब पैन में तेल गर्म करें और चिकन को तेल में डालकर फ्राई करें। किसी दूसरे पैन में तेल गर्म करें। उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। हल्का सा कच्चापन दूर हो जाने के बाद टमाटर की प्यूरी या पेस्ट को डालकर भूनें। जब टमाटर पक जाए तो इसमे सारे गरम मसाले तेजपत्ता. दालचीनी, लौंग, काली मिर्च डालें। साथ में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर भी डाल दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
easy recipe to make mushroom chicken masala with gravy
Mushroom recipe

अच्छे से इन सारे मसालों को भून लें। जब ये तेल छोड़ने लगे तो इसमे मशरूम डालकर कुछ देर भूनें। जब मशरूम पकने लगे तो नमक डाल दें। साथ ही फ्राई किए हुए चिकन को भी डाल दें। पानी डालने के बाद करीब 20 मिनट तक ढंककर पकाएं। जब ये पक जाएं और सारे मसाले एक सार हो जाए तो गैस बंद कर दें। बस तैयार है स्वादिष्ट मसालेदार चिकन मशरूम मसाला। इसे गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed