Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
देश में कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 18 करोड़ 58 लाख से भी अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 13 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं। अब तो 18 साल से अधिक उम्र से सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। अभी हाल ही में सरकार ने वैक्सीन की दोनों डोज के बीच के अंतराल को बढ़ाकर 12-16 हफ्ते किया है, यानी अब लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक 12-16 हफ्तों में दी जाएगी। हालांकि अभी भी टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जैसे- खाली पेट कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं इसका जवाब...
{"_id":"60a48d5aa4cf0615e252bb50","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-covid-19-vaccine-empty-stomach-precautions-before-and-after-vaccination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: खाली पेट कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए या नहीं? इन बातों का जरूर रखें ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: खाली पेट कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए या नहीं? इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Wed, 19 May 2021 09:35 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 19 May 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
क्या खाली पेट टीका लेना ठीक है?
- खाली पेट कोरोना की वैक्सीन ले सकते हैं या नहीं, इसको लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई दिशानिर्देश तो जारी नहीं किया गया है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जिसमें खाली पेट वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को कमजोरी, सिरदर्द और एसिडिटी की समस्या हुई है। इसलिए बेहतर है कि आप खाली पेट वैक्सीन न लगवाएं बल्कि कुछ न कुछ (स्वस्थ भोजन) खाकर ही टीकाकरण केंद्र पर जाएं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
टीका लेने के तुरंत बाद क्या करें?
- वैक्सीन लगवाने के बाद 30 मिनट तक टीकाकरण केंद्र पर ही रहने की सलाह दी जाती है, ताकि यह देखा जा सके कि कोई साइड-इफेक्ट तो नहीं हो रहा। अगर आपको कुछ भी अजीब महसूस हो, तो टीकाकरण केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को उसकी सूचना दें। विशेषज्ञ कहते हैं कि टीका लेने के बाद बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है, ये समस्याएं एक-दो दिन में खत्म हो जाती हैं। अगर बुखार है तो डॉक्टर की सलाह पर आप दवाई ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
टीका लेने के बाद बिल्कुल न करें ये काम
- विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद आपको कुछ दिनों तक कुछ चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जैसे- धूम्रपान न करें, शराब का सेवन न करें, कोल्ड ड्रिंक्स, तली-भुनी चीजें और अधिक मीठा भोजन करने से परहेज करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
टीका लेने से पहले क्या खाएं?
- अगर आप कोरोना वैक्सीन लगवाने जाने वाले हैं तो यह जरूरी है कि पहले आप शरीर को उसके लिए तैयार करें। इसके लिए स्वस्थ आहार लें। घर में बनी चीजें ही खाएं, जिसमें हल्दी, अदरक और लहसुन का उपयोग किया गया हो। इसके अलावा हरी सब्जियां खूब खाएं और खूब पानी पीएं। आप फलों का भी सेवन कर सकते हैं। इससे इम्यूनिटी को मजबूती मिलेगी।