Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डाइट टिप्स: हेल्दी समझकर कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ज्यादा फाइबर, सेहत पर उल्टा न पड़ जाए इसका असर?

Sat, 21 Nov 2026 07:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Nov 2026 07:51 PM IST
सार

High Fiber Diet: फाइबर पाचन और कब्ज से राहत के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी मात्रा अचानक बढ़ाने से गैस, ब्लोटिंग, पेट दर्द, ऐंठन और दस्त हो सकती हैं। पानी कम पीने पर कब्ज भी बढ़ सकती है। डाइट में फाइबर धीरे-धीरे बढ़ाएं और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेते रहें।

विज्ञापन
Can Too Much Fiber Cause Digestive Problems Side Effects of a High-Fiber Diet
फाइबर बढ़ने की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

कहा जाता रहा है कि अगर आपका पाचन ठीक है तो ये शरीर के स्वस्थ होने का संकेत हो सकता है। पाचन तंत्र के ठीक रहने से भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण ठीक से हो पाता है और शरीर स्वस्थ रहता है। क्या आपका पाचन ठीक है? अगर नहीं तो, आज से ही इसमें सुधार के लिए उपाय शुरू कर दीजिए।



फाइबर वाली चीजों को पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। यह कब्ज से राहत दिलाने और पेट को साफ रखने में तो मददगार है ही साथ ही ब्लड शुगर कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ने से रोकने में मदद करता है। इसलिए आजकल लोग अपनी डाइट में फाइबर वाली चीजों पर खास जोर दे रहे हैं।

अगर आप भी सेहत के ठीक रखने के लिए डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ा रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों को जान लेना आवश्यक है, वरना सेहत पर इसका उल्टा असर पड़ सकता है।

Trending Videos
Can Too Much Fiber Cause Digestive Problems Side Effects of a High-Fiber Diet
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए जरूरी है फाइबर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को अपनी डाइट में सलाद, फल, ओट्स और सीड्स को जरूर शामिल करना चाहिए, ये फाइबर की जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं।  वयस्कों को आमतौर पर प्रतिदिन 30 से 38 ग्राम डाइटरी फाइबर की आवश्यकता होती है, जो इनसे पूरी हो सकती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा फाइबर या अचानक इसकी मात्रा बढ़ाने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है? पाचन को ठीक रखने के लिए अगर आप बहुत ज्यादा फाइबर वाली चीजें खा रहे हैं तो ये उल्टा पाचन के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकता है।

Can Too Much Fiber Cause Digestive Problems Side Effects of a High-Fiber Diet
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

ज्यादा फाइबर से होने वाली दिक्कतें

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फाइबर पौधों से मिलने वाला ऐसा पोषक तत्व है जो पूरी तरह पचता नहीं है। यह मल में भारीपन लाता है और उसे नरम करता है, जिससे पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज जैसी समस्या दूर होती है। पर अगर आप अधिक फायदे के लिए बहुत ज्यादा फाइबर वाली चीजें खाने लगते हैं तो इससे उल्टा आपका पेट खराब हो सकता है।
 

  • बीन्स-दालें, चना, ओट्स में मौजूद फाइबर आंतों के बैक्टीरिया द्वारा फर्मेंट होता है। इस प्रक्रिया में गैस बन सकती है। अचानक फाइबर बढ़ाने से पेट फूलना, गैस और ऐंठन महसूस हो सकती है। 
  • फाइबर की मात्रा अचानक बढ़ने से आंतों को अतिरिक्त काम करना पड़ता है। कुछ लोगों में पेट में मरोड़ और असहजता हो सकती है। 
  • फाइबर पानी सोखता है। ऐसे में अगर आपने डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ा ली है लेकिन पानी कम पी रहे हैं तो इससे मल कठोर हो सकता है और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए फाइबर के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Too Much Fiber Cause Digestive Problems Side Effects of a High-Fiber Diet
डाइट में फाइबर वाली चीजें जरूरी - फोटो : Adobe Stock

फिर फाइबर वाली चीजों से कैसे लाभ पाया जाए?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पाचन ठीक रखने के लिए फाइबर जरूरी है पर इसकी मात्रा अचानक से न बढ़ाएं। फाइबर को धीरे-धीरे डाइट में शामिल करें। फल-सब्जियां, दालें और साबुत अनाज जैसे अलग-अलग स्रोतों से फाइबर लें। सबसे जरूरी बात, डाइट में फाइबर को बढ़ाने के साथ खून पानी पीते रहें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed