Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु नानक जी के अनमोल विचार: गुरु नानक देव जी की 10 अनमोल शिक्षाएं, जो बदल सकती हैं आपका जीवन

Sun, 22 Nov 2026 01:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 22 Nov 2026 01:05 PM IST
सार

Inspirational Quotes of Guru Nanak Dev Ji: इस साल गुरु नानक जयंती 24 नवंबर को मनाई जा रही है। ऐसे में आइए गुरु नानक देव की जंयती के मौके पर उनके अनमोल वचनों को याद करें और अपने जीवन में शामिल करें। 
 

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2026: 10 Inspirational Teachings of Guru Nanak Dev Ji That Can Change Your Life
गुरु नानक जी के अनमोल विचार - फोटो : AI
Inspirational Quotes of Guru Nanak Dev Ji: गुरु नानक जयंती सिख धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। 


गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन में लोगों को प्रेम, शांति, समानता, ईमानदारी और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं केवल किसी एक धर्म या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए हैं। उन्होंने हमेशा जाति-पाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से दूर रहकर सभी के साथ समान व्यवहार करने की सीख दी। 

आज भी उनकी बातें जीवन में सही रास्ता दिखाने का काम करती हैं। इस लेख में जानें गुरु नानक देव जी की 10 अनमोल शिक्षाएं, जिन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाकर आप जीवन को बेहतर और खुशहाल बना सकते हैं।

 
Trending Videos
Guru Nanak Jayanti 2026: 10 Inspirational Teachings of Guru Nanak Dev Ji That Can Change Your Life
गुरु नानक जी के अनमोल विचार - फोटो : AI
1. ईश्वर को हमेशा याद रखें

गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि इंसान को हमेशा ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। उनका मानना था कि सच्चे मन से भगवान का नाम लेने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति बुरे विचारों से दूर रहता है। जीवन में चाहे कितनी भी परेशानियां आएं, ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए।

 
Guru Nanak Jayanti 2026: 10 Inspirational Teachings of Guru Nanak Dev Ji That Can Change Your Life
गुरु नानक जी के अनमोल विचार - फोटो : AI
2. मेहनत और ईमानदारी से कमाएं 

गुरु नानक देव जी की प्रमुख शिक्षाओं में ईमानदारी से मेहनत करना शामिल है। उन्होंने लोगों को सिखाया कि किसी का हक मारकर या गलत तरीके से पैसा कमाने के बजाय अपनी मेहनत से कमाई करनी चाहिए। ईमानदारी और सच्चाई से किया गया काम ही जीवन को सही दिशा देता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2026: 10 Inspirational Teachings of Guru Nanak Dev Ji That Can Change Your Life
गुरु नानक जी के अनमोल विचार - फोटो : AI
3. जरूरतमंदों के साथ बांटकर खाएं 

गुरु नानक देव जी ने दूसरों की मदद करने और अपनी कमाई का हिस्सा जरूरतमंदों के साथ बांटने की सीख दी। उनका संदेश था कि इंसान को केवल अपने बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद भी करनी चाहिए।

 
विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2026: 10 Inspirational Teachings of Guru Nanak Dev Ji That Can Change Your Life
गुरु नानक जी के अनमोल विचार - फोटो : AI
4. सभी इंसानों को एक समान समझें

गुरु नानक देव जी ने जाति, धर्म, रंग और ऊंच-नीच के आधार पर भेदभाव का विरोध किया। उनकी शिक्षा थी कि सभी इंसान एक ही ईश्वर की संतान हैं। इसलिए हर व्यक्ति के साथ समान व्यवहार करना चाहिए और किसी को छोटा या बड़ा नहीं समझना चाहिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed