Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: आंखों के सामने धुंध छाने के पीछे हो सकते हैं ये गंभीर कारण, जानिए कब हो जाएं सतर्क

Sun, 22 Nov 2026 11:56 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Nov 2026 11:56 AM IST
सार

नजर धुंधली होना हमेशा आंखों की कमजोरी नहीं होती। डायबिटीज में रेटिना की रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। स्ट्रोक मस्तिष्क के दृष्टि नियंत्रित करने वाले हिस्से को प्रभावित कर सकती है और गर्भावस्था में प्रीक्लेम्पसिया धुंधली दृष्टि पैदा कर सकता है। अचानक नजर बदलने पर तुरंत जांच और इलाज जरूरी है।

विज्ञापन
Diabetes, Stroke and Preeclampsia How They Affect Your Eyesight
आंखों की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

आंखों की रोशनी कमजोर होना या धुंधला दिखाई देना अब केवल उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या नहीं रह गई है। कम उम्र के लोग और बच्चों में भी नजर से जुड़ी परेशानियां तेजी से देखने को मिल रही हैं। कई लोग धुंधला दिखने को चश्मे का नंबर बढ़ने या आंखों में थकान का संकेत मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हर बार इसका कारण आंखों की कमजोरी ही नहीं होती। कई बार दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी आंखों की सेहत को प्रभावित करने वाली हो सकती हैं।



मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ब्लड शुगर बढ़ने, मस्तिष्क में रक्त संचार बाधित होने और गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर से जुड़ी जटिलताएं भी आपकी दृष्टि को प्रभावित कर सकती हैं। कुछ स्थितियों में अचानक धुंधला दिखना गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको लगातार कम दिखाई दे रहा है या अचानक नजर में बदलाव महसूस हो रहा है, तो तुरंत इसकी जांच कराएं।

Trending Videos
Diabetes, Stroke and Preeclampsia How They Affect Your Eyesight
आंखों की समस्या - फोटो : Freepik.com

आंखों की समस्याएं

जब आंखों से स्पष्ट दिखाई देना कम हो जाता है, तो इससे रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होने लगते हैं। समय के साथ आपके पढ़ने, मोबाइल चलाने या दूर की चीजों को देखने में परेशानी हो सकती है। इसकी पहचान ये है कि आंखों से कम दिखाई देने की स्थिति में आप आंखों को सिकोड़ता हैं, बार-बार पलकें झपकाते हैं या आंखें रगड़ने लगते हैं।
 

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक धुंधला दिखाई देना भले ही आपको आंखों की समस्या लगे पर हर बार ये आंखों से जुड़ी दिक्कत हो ये जरूरी नहीं है। 
  • शरीर में कुछ गंभीर बीमारियां भी इस तरह के लक्षण पैदा कर सकती हैं। इसलिए अचानक नजर कमजोर होने या धुंधला दिखने की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
Diabetes, Stroke and Preeclampsia How They Affect Your Eyesight
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Adobe Stock

डायबिटीज वाले बरतें खास सावधानी

अगर आपको लगातार धुंधला दिखाई दे रहा है, तो ब्लड शुगर की जांच कराना भी जरूरी है। डायबिटीज में लंबे समय तक शुगर का स्तर बढ़ा रहने से आंखों के रेटिना की छोटी रक्त वाहिकाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस स्थिति को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहा जाता है।
 

  • इस बीमारी में रेटिना की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है, जिससे आंखों में रक्त संचार प्रभावित हो सकता है और देखने की क्षमता कमजोर पड़ने लगती है। 
  • शुरुआत में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन बीमारी बढ़ने पर धुंधली नजर, आंखों के सामने धब्बे और गंभीर मामलों में दृष्टि जाने का खतरा हो सकता है। 
  • ब्लड शुगर का कंट्रोल में न रहना इस जोखिम को और बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes, Stroke and Preeclampsia How They Affect Your Eyesight
ब्रेन स्ट्रोक की समस्या - फोटो : Freepil.com

स्ट्रोक में भी होती है ये दिक्कत

अचानक धुंधला दिखना या आंखों से देखने की क्षमता में बदलाव स्ट्रोक का भी संकेत हो सकता है। स्ट्रोक के दौरान मस्तिष्क के उस हिस्से में भी रक्त की आपूर्ति बाधित हो सकती है, जो देखने की क्षमता को नियंत्रित करता है। ऐसे में अचानक एक या दोनों आंखों से देखने में परेशानी हो सकती है।
 

  • स्ट्रोक में इसके अलावा चक्कर आने, चेहरे का एक तरफ झुकने, हाथ-पैरों में कमजोरी, बोलने में कठिनाई, शरीर का संतुलन बिगड़ने जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।
  • अगर ये लक्षण अचानक दिखाई दें, तो बिना देर किए डॉक्टर की मदद लें।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आंखें हमारे शरीर का आईना हैं, ऐसे में आंखों में अचानक कोई दिक्कत शुरू हो जाए तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। समय पर इसके पीछे के कारणों को समझना और इलाज कराना जरूरी है। स्ट्रोक और डायबिटीज जैसी समस्याओं के कारण होने वाली दिक्कत पर ध्यान न दिया जाए तो इसका सेहत पर कई प्रकार से गंभीर असर हो सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed