Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
आजकल लोगों का जिस तरीके का लाइफस्टाइल हो गया है, इसमें कोई शक नहीं है कि उन्हें कोई न कोई शारीरिक समस्या न हो। इसमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां शामिल हैं। हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप तो आज की आम समस्या बन गई है। ऐसा नहीं है कि ये समस्या किसी विशेष उम्र के लोगों को हो रही है, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अगर समय रहते इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो मामला गंभीर भी हो सकता है। आइए जानते हैं उच्च रक्तचाप के खतरे को कम करने के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
{"_id":"60a398558c297965227ca738","slug":"foods-that-prevent-the-risk-of-hypertension-also-known-as-high-blood-pressure","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये पांच चीजें, मिलेगी मदद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान, तो डाइट में जरूर शामिल करें ये पांच चीजें, मिलेगी मदद
Wed, 19 May 2021 08:10 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 19 May 2021 08:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हरी सब्जी
- हर किसी को अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इसमें फाइबर से लेकर मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि रोजाना हरी सब्जियों का सेवन करने से उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्ट्रॉबेरी
- नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी के सेवन से उच्च रक्तचाप को काबू करने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सिडेंट, विटमिन-सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है और साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
केला
- केले को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है। इसमें कई गुणकारी खनिज तत्व पाए जाते हैं, जिसमें सबसे अहम होता है पोटैशियम। यह हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ब्रोकली
- इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम पाए जाते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अपने रक्तचाप के स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए आपको नियमित रूप से ब्रोकली को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।