Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरेंज मैरिज टिप्स: अरेंज मैरिज के लिए पहली मुलाकात में क्या बात करें? ये 5 टॉपिक कभी न छेड़ें

Sun, 22 Nov 2026 11:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 22 Nov 2026 11:55 AM IST
सार

Arranged Marriage Conversation Topics: इस लेख में जानें अरेंज मैरिज में पहली मुलाकात के दौरान होने वाले पार्टनर से किन विषयों पर बात करने से बचना चाहिए। साथ ही जानें कौन से सवाल रिश्ते की शुरुआत को असहज बना सकते हैं और पहली मुलाकात में बातचीत को सहज और बेहतर कैसे बनाएं।

विज्ञापन
What to Talk About in an Arranged Marriage First Meeting? 5 Topics to Avoid
अरेंज मैरिज में पहली मुलाकात पर क्या बात करें? - फोटो : AI
Arranged Marriage Conversation Topics: अरेंज मैरिज में पहली मुलाकात काफी खास होती है। इस दौरान लड़का और लड़की एक-दूसरे को समझने और जानने की कोशिश करते हैं। दोनों के मन में कई सवाल होते हैं, लेकिन अक्सर समझ नहीं आता कि बातचीत की शुरुआत कहां से करें और क्या पूछें। कई बार ज्यादा उत्साह या घबराहट में लोग ऐसे सवाल पूछ लेते हैं, जिनसे सामने वाला असहज महसूस कर सकता है। 


अगर आपकी भी अरेंज मैरिज के लिए पहली मुलाकात होने वाली है, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इस लेख में जानें पहली मुलाकात में किन 5 विषयों को छेड़ने से बचना चाहिए और बातचीत को सहज कैसे बनाएं।
 
Trending Videos
What to Talk About in an Arranged Marriage First Meeting? 5 Topics to Avoid
अरेंज मैरिज में पहली मुलाकात पर क्या बात करें? - फोटो : AI
अरेंज मैरिज की पहली मुलाकात में इन 5 विषयों पर बात करने से बचें

1. एक्स रिलेशनशिप के बारे में सवाल न पूछें

पहली मुलाकात में सामने वाले के पुराने रिश्तों के बारे में बार-बार सवाल पूछना सही नहीं है। इससे वह असहज महसूस कर सकता है। किसी के अतीत को जानने की जल्दबाजी करने के बजाय पहले उसकी पसंद, सोच और वर्तमान जिंदगी को समझने की कोशिश करें। 

 
What to Talk About in an Arranged Marriage First Meeting? 5 Topics to Avoid
अरेंज मैरिज में पहली मुलाकात पर क्या बात करें? - फोटो : AI
2. सैलरी और प्रॉपर्टी को लेकर ज्यादा सवाल न करें

शादी के लिए आर्थिक स्थिति जानना जरूरी है, लेकिन पहली मुलाकात में सीधे सैलरी, बैंक बैलेंस, प्रॉपर्टी और सेविंग्स के बारे में पूछना गलत प्रभाव डाल सकता है। इससे सामने वाले को लग सकता है कि आपकी दिलचस्पी उसके व्यक्तित्व से ज्यादा पैसों में है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
What to Talk About in an Arranged Marriage First Meeting? 5 Topics to Avoid
अरेंज मैरिज में पहली मुलाकात पर क्या बात करें? - फोटो : AI
3. परिवार की कमियां निकालने से बचें

अरेंज मैरिज में शादी सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच भी जुड़ाव बनाती है। ऐसे में पहली मुलाकात में सामने वाले के माता-पिता, भाई-बहन या परिवार की परंपराओं पर नकारात्मक टिप्पणी न करें। परिवार को लेकर सवाल पूछ सकते हैं, लेकिन किसी की पारिवारिक परिस्थितियों का मजाक उड़ाने या तुलना करने से बचें।

 
विज्ञापन
What to Talk About in an Arranged Marriage First Meeting? 5 Topics to Avoid
अरेंज मैरिज में पहली मुलाकात पर क्या बात करें? - फोटो : AI
4. शादी और बच्चों को लेकर दबाव न बनाएं

पहली मुलाकात में ही कितने बच्चे चाहिए, शादी के तुरंत बाद परिवार बढ़ाने की योजना क्या है या शादी के बाद कब तक नौकरी छोड़नी होगी जैसे सवाल दबाव पैदा कर सकते हैं। ये सभी भविष्य के लिए महत्वपूर्ण विषय हैं, लेकिन इन पर बातचीत आपसी समझ और सहमति के साथ धीरे-धीरे करनी चाहिए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed