फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: लंबे समय से पेट में गैस बनने की समस्या से हैं परेशान, डॉक्टर ने बताई ये तीन बड़ी वजहें

Wed, 10 Sep 2025 05:56 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 10 Sep 2025 05:56 PM IST
सार

Why Gas is Formed After Eating Food: पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ये समस्या हमेशा ही परेशान करती है। आइए इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं कि इसके पीछे की बड़ी वजहें क्या हैं?

विज्ञापन
Are you troubled by the problem of gas formation in the stomach doctor told these three big reasons
पेट की समस्या - फोटो : Adobe Stock

Causes of Gas in The Stomach: खाना खाने के बाद पेट में गैस बनना और पेट फूलना यानी ब्लोटिंग एक बहुत ही आम समस्या है, जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर दो-चार होते हैं। अक्सर हम मानते हैं कि यह समस्या केवल जंक फूड या अन्हेल्दी खानपान की वजह से होती है। हालांकि, यह पूरी तरह सच नहीं है। मशहूर गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट और लिवर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में इस समस्या के पीछे की तीन बड़ी वजहें बताई हैं। 



एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रशिक्षित डॉ. सेठी के अनुसार, पेट में गैस बनने का कारण सिर्फ हमारी डाइट ही नहीं, बल्कि कुछ स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां भी हैं। इन कारणों को समझना बहुत जरूरी है ताकि इस समस्या से सही तरीके से निपटा जा सके। आइए इस लेख में जानते हैं कि डॉ. सेठी ने किन तीन बड़ी वजहों का जिक्र किया है।

Are you troubled by the problem of gas formation in the stomach doctor told these three big reasons
खान-पान - फोटो : Freepik.com

खान-पान
डॉक्टर सेठी के मुताबिक, पेट में गैस बनने का पहला कारण हमारा खान-पान है। वे बताते हैं कि कुछ खास तरह के कार्बोहाइड्रेट, जैसे लैक्टोज (दूध में), फ्रक्टोज (फलों में), फ्रक्टान्स (गेहूं और अन्य अनाज में) और सोर्बिटॉल (कई फलों में), हमारे पाचन तंत्र में पूरी तरह से नहीं पच पाते हैं।

ये अपाच्य कार्बोहाइड्रेट आंतों में पहुंचकर फर्मेंट होने लगते हैं, जिससे गैस पैदा होती है और पेट फूलने लगता है। इसका मतलब है कि कभी-कभी ब्लोटिंग सिर्फ जंक फूड से नहीं, बल्कि स्वस्थ आहार से भी हो सकती है, खासकर यदि आपका शरीर इन कार्बोहाइड्रेट्स को पचाने में असमर्थ है।

View this post on Instagram

A post shared by Saurabh Sethi MD MPH | Gastroenterologist (@doctor.sethi)


Are you troubled by the problem of gas formation in the stomach doctor told these three big reasons
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com
आईबीएस या फंक्शनल डिस्पेप्सिया
पेट में गैस बनने की दूसरी बड़ी वजह आईबीएस या फंक्शनल डिस्पेप्सिया जैसी स्थितियां हो सकती हैं। आईबीएस एक ऐसी क्रोनिक बीमारी है जो बड़ी आंत को प्रभावित करती है, जिससे पेट में ऐंठन, दर्द, पेट फूलना और गैस की समस्या बनी रहती है। वहीं, फंक्शनल डिस्पेप्सिया पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द और बेचैनी का कारण बनता है।

इन दोनों ही स्थितियों में पाचन तंत्र की गति असामान्य हो जाती है, जिससे गैस पेट या आंतों में फंस जाती है, और पेट फूला हुआ महसूस होता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: किडनी की बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? आज से ही करें पालन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Are you troubled by the problem of gas formation in the stomach doctor told these three big reasons
कब्ज की समस्या - फोटो : Freepik.com

कब्ज
कब्ज को लोग अक्सर एक सामान्य समस्या मानते हैं, लेकिन यह पेट में गैस बनने का एक बड़ा कारण है। डॉ. सेठी के अनुसार, जब कब्ज होती है, तो मल आंतों में बहुत लंबे समय तक रुका रहता है। इस दौरान आंतों में मौजूद बैक्टीरिया उस मल को फर्मेंट करते रहते हैं, जिससे अधिक मात्रा में गैस बनती है।

यह रुकी हुई गैस और मल का दबाव पेट को फूला हुआ महसूस कराता है और दर्द भी पैदा कर सकता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये फल, आज से डाइट में करें शामिल
विज्ञापन
Are you troubled by the problem of gas formation in the stomach doctor told these three big reasons
डॉक्टर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
क्या करें?
इन तीन प्रमुख कारणों को समझकर ही हम गैस और ब्लोटिंग की समस्या से निपट सकते हैं। अगर आपको लगातार यह समस्या हो रही है, तो अपने खान-पान पर ध्यान दें और उन खाद्य पदार्थों की पहचान करें जो आपको सूट नहीं करते हों। साथ ही अपनी जीवनशैली में सुधार लाएं ताकि कब्ज न हो। यदि समस्या बनी रहती है, तो तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed