फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: आयरन से भरपूर खाना खाने के बाद भी क्यों नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन? ये हो सकते हैं कारण

Mon, 21 Sep 2026 08:24 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Sep 2026 08:24 PM IST
सार

आयरन से भरपूर खाना खाने के बावजूद खून की कमी रह सकती है क्योंकि शरीर आयरन को पर्याप्त मात्रा का अवशोषण नहीं कर पाता। चाय-कॉफी, कैल्शियम, कुछ दवाएं, आंतों की बीमारी और लगातार रक्तस्राव इसकी वजह हो सकते हैं।  बार-बार हीमोग्लोबिन कम होने पर असली कारण की जांच जरूरी है।

विज्ञापन
Reasons behind Iron Deficiency Despite Healthy Diet know in hindi
आयरन की कमी का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपके ब्लड टेस्ट में भी बार-बार खून की कमी आ रही है? लगातार थकान-कमजोरी और सुस्ती बनी रहती है? अगर हां तो आपको अपने खान-पान के साथ-साथ दिनचर्या और शरीर की स्थिति पर फिर से गौर करने की जरूरत है। शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन का उत्पादन घट जाता है, जिससे एनीमिया की स्थिति पैदा हो सकती है। भारतीय महिलाओं में ये समस्या काफी आम है, करीब 57% महिलाएं एनीमिया का शिकार देखी जा रही हैं।



एनीमिया से बचने के लिए आमतौर पर आयरन से भरपूर चीजें खाने की सलाह दी जाती हैं। पर क्या आयरन से भरपूर चीजें खाने के बावजूद आपमें खून की कमी बनी हुई है? थाली में हरी सब्जियां-दालें हैं, चना-राजमा और आयरन से भरपूर चीजें हैं फिर भी कमजोरी, थकान, चक्कर या सांस फूलने की शिकायत बनी रहती है?

आइए जान लेते हैं कि इसके क्या कारण हो सकते हैं?

Reasons behind Iron Deficiency Despite Healthy Diet know in hindi
डाइट में आयरन वाली चीजें - फोटो : Amarujala.com/AI

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, कई बार समस्या खाने में आयरन की मात्रा से ज्यादा उसके शरीर में पहुंचने और इस्तेमाल होने की होती है। शरीर खाने से मिलने वाले पूरे आयरन को अवशोषित नहीं कर पाता। कुछ खाद्य पदार्थ आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं। वहीं पेट और आंतों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी आयरन के सही तरीके से उपयोग में बाधा बन सकती हैं।

शरीर से लगातार ब्लीडिंग जैसे ज्यादा मासिक धर्म या शरीर के अंदर रक्तस्राव भी आयरन की कमी का बड़ा कारण हो सकता है। इसलिए केवल आयरन वाली चीजें बढ़ा देना हर बार पर्याप्त नहीं होता।

आयरन का सही से इस्तेमाल होना भी जरूरी

आयरन दो तरह का होता है। मांस, मछली और समुद्री भोजन से मिलने वाले आयरन को शरीर अपेक्षाकृत आसानी से अवशोषित कर लेता है। जबकि दाल, चना, बीन्स और प्लांट बेस्ड डाइट से मिलने वाले आयरन को अवशोषित करने के लिए अन्य सहायक की आवश्यकता होती है।
 

  • पौधों से मिलने वाले आयरन के साथ विटामिन-सी वाली चीजें, जैसे नींबू, आंवला, अमरूद और संतरा लेने से इसका अवशोषण बेहतर हो सकता है। 
  • वहीं चाय-कॉफी में मौजूद कुछ तत्व आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं। इसलिए आयरन वाला खाना खाने के तुरंत साथ चाय-कॉफी या कैल्शियम सप्लीमेंट लेने से बचना चाहिए।
Reasons behind Iron Deficiency Despite Healthy Diet know in hindi
आंतों की समस्याएं - फोटो : adobe stock images

पेट और आंत की समस्या 

अगर भोजन में पर्याप्त आयरन होने के बावजूद, शरीर में आयरन की कमी बनी रहती है तो इसके कारणों को समझना जरूरी है। 
 

  • पेट में बनने वाला एसिड आयरन के अवशोषण में भूमिका निभाता है। लंबे समय तक एसिड कम करने वाली कुछ दवाएं लेने से भी कुछ लोगों में आयरन के अवशोषण में समस्या हो सकती हैं। 
  • आंतों की बीमारियां जिनमें पोषक तत्व ठीक से नहीं अवशोषित हो पाते, ये भी आयरन की कमी का कारण बन सकती हैं। 
  • इसलिए बार-बार आयरन की कमी होने पर केवल डाइट बदलना पर्याप्त नहीं है। डॉक्टर से मिलकर इसके कारणों को समझिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Reasons behind Iron Deficiency Despite Healthy Diet know in hindi
आयरन की कमी का कारण - फोटो : Freepik

लगातार रहने वाली कमी की वजह समझिए

डॉक्टर कहते हैं, कई बार असली समस्या डाइट में आयरन की कम मात्रा नहीं बल्कि अधिक रक्तस्राव भी हो सकता है। महिलाओं में बहुत ज्यादा या लंबे समय तक होने वाला मासिक धर्म इसका आम कारण है। कुछ मामलों में पेट या आंत से होने वाला रक्तस्राव भी धीरे-धीरे आयरन कम कर सकता है। ऐसी स्थिति में आप आयरन वाली चीजें खाते रहते है फिर भी इसकी कमी हो सकती है। इसलिए लगातार थकान, कमजोरी, चक्कर, सांस फूलना या बार-बार कम हीमोग्लोबिन आने पर कारण की जांच जरूरी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed