Kidney Disease Prevention: किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को फिल्टर करके टॉक्सिन्स और अतिरिक्त तरल को बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली और खराब खान-पान के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इन बीमारियों को अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है क्योंकि इनके शुरुआती लक्षण जल्दी पता नहीं चलते।
{"_id":"68c159bc510d9f77250ed5cd","slug":"what-to-eat-and-avoid-to-prevent-kidney-diseases-expert-health-tips-in-hindi-2025-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tips: किडनी की बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? आज से ही करें पालन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tips: किडनी की बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? आज से ही करें पालन
Wed, 10 Sep 2025 04:28 PM IST
शिखर बरनवाल
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Wed, 10 Sep 2025 04:28 PM IST
सार
किडनी से संबंधित परेशानी एक बेहद गंभीर समस्या है। सामान्य तौर पर गुर्दे की समस्या के पीछे हमारा खानपान और दिनचर्या की कुछ आदतें ही जिम्मेदार होती है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि किडनी की समस्याओं से बचने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं?
विज्ञापन
किडनी
- फोटो : Freepik.com
kidney
- फोटो : istock
क्या खाएं?
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में सोडियम (नमक), फास्फोरस और पोटेशियम का संतुलन बनाए रखना जरूरी है। अपनी डाइट में फूलगोभी, पत्तागोभी, लहसुन और प्याज जैसी सब्जियां शामिल करें। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और किडनी को नुकसान से बचाती हैं। इसके अलावा, सेब, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और जामुन जैसे फल भी बहुत फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें फाइबर और विटामिन होता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये फल, आज से डाइट में करें शामिल

चुकंदर
- फोटो : Freepik.com
क्या न खाएं?
अगर आप किडनी की बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो कुछ चीजों को खाना कम कर देना चाहिए। सबसे पहले, ज्यादा नमक से बचें। पैक्ड फूड, चिप्स और बाहर के खाने में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो किडनी पर दबाव डालती है। इसके अलावा, पालक, चुकंदर और टमाटर जैसी सब्जियों में ऑक्सालेट होता है, जो किडनी स्टोन बना सकता है, इसलिए इन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें।
ये भी पढ़ें- Diabetes: डायबिटीज को लेकर सामने आई बेहद चिंताजनक रिपोर्ट, बढ़ता जा रहा है 'साइलेंट महामारी' का खतरा

धूम्रपान न करें
- फोटो : Freepik.com
किडनी को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें
ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें जैसे लाल मांस और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड किडनी पर दबाव डालते हैं। इसके अलावा सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स में फास्फोरस की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। अल्कोहल और धूम्रपान भी किडनी के लिए हानिकारक होते हैं।
ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें जैसे लाल मांस और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड किडनी पर दबाव डालते हैं। इसके अलावा सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स में फास्फोरस की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। अल्कोहल और धूम्रपान भी किडनी के लिए हानिकारक होते हैं।
विज्ञापन
किडनी
- फोटो : Freepik.com
यह समझना जरूरी है कि किडनी को स्वस्थ रखना एक दिन का काम नहीं है, बल्कि इसे हेल्दी रखने के लिए अपनी दिनचर्या अच्छी रखें। अपनी डाइट में सही बदलाव और संतुलित आहार हैं, साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियां शामिल करें और बाहर के तले-भुने खाने से बचें। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई भी परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।