फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये फल, आज से डाइट में करें शामिल

Wed, 10 Sep 2025 01:28 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 10 Sep 2025 01:28 PM IST
सार

जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत होती है उनके मन खाने-पीने से लेकर अक्सर कई सावल होते हैं। इसी कड़ी में बहुत से शुगर के मरीज ये भी जानना चाहते हैं कि वे कौन-कौन से फल खा सकते हैं? आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Health Tips: Fruits for Diabetes Patients to Control Sugar Levels Diet Explained
डायबिटीज - फोटो : Adobe stock

Diabetes Friendly Fruits: डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जिसमें शरीर का ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा हो जाता है। इस बीमारी को नियंत्रित रखने में आहार की सबसे अहम भूमिका होती है। अक्सर डायबिटीज के मरीजों के मन में खानपान को लेकर कई सवाल होते हैं, इसी कड़ी में बहुत से रोगी फल के सेवन के बारे में भी जानना चाहते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कई फल ऐसे हैं जिनमें फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।



इन फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी ये ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाते। सही फलों को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि ऐसे कौन-से फल हैं जिन्हें डायबिटीज के मरीज बिना किसी डर के सीमित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे इन फलों के सेवन करने का सही तरीका क्या है?

Health Tips: Fruits for Diabetes Patients to Control Sugar Levels Diet Explained
जामुन - फोटो : Freepik

जामुन
डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन एक बहुत ही फायदेमंद फल है। इसमें एंथोसाइनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। जामुन के बीज का पाउडर भी ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं में इस्तेमाल होता है। यह फल न सिर्फ शुगर को कंट्रोल करता है, बल्कि आपके पाचन के लिए भी अच्छा होता है।

 

Health Tips: Fruits for Diabetes Patients to Control Sugar Levels Diet Explained
सेब - फोटो : Freepik.com
सेब
सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, साथ ही इसमें फाइबर और पेक्टिन भरपूर मात्रा में होते हैं। फाइबर पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे शुगर धीरे-धीरे खून में मिलता है और ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता। रोजाना एक सेब खाने से आपका संपूर्ण स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

ये भी पढ़ें- Diabetes: डायबिटीज को लेकर सामने आई बेहद चिंताजनक रिपोर्ट, बढ़ता जा रहा है 'साइलेंट महामारी' का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips: Fruits for Diabetes Patients to Control Sugar Levels Diet Explained
अमरूद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमरूद
अमरूद भी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। अमरूद खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा अमरूद में विटामिन C भी होता है, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाता है।

ये भी पढ़ें- Cancer Prevention Tips: एम्स के डॉक्टर ने बताए कैंसर से बचाव के सबसे कारगर उपाय, आज से ही बना लीजिए दिनचर्या का हिस्सा
विज्ञापन
Health Tips: Fruits for Diabetes Patients to Control Sugar Levels Diet Explained
पपीते के फायदे - फोटो : Freepik.com
पपीता
पपीता भी डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित होता है। इसमें नेचुरल शुगर कम और फाइबर बहुत ज्यादा होता है। पपीता खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन A, B, और C आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed