{"_id":"6ab10ffc41998a527a0a15c2","slug":"what-is-wisdom-tooth-and-why-exists-in-hindi-wisdom-tooth-kyon-nikalta-hai-disprj-2026-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफवाह या सच: क्या वाकई अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है? जानें इससे जुडे सवालों के जवाब","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अफवाह या सच: क्या वाकई अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है? जानें इससे जुडे सवालों के जवाब
Mon, 21 Sep 2026 05:24 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:24 PM IST
सार
Wisdom Tooth Meaning: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि अब तुम्हारी अक्ल दाढ़ निकल गई है, तो तुम्हें अक्ल आ जाएगी। इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं।
विज्ञापन
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है?
- फोटो : AI
Wisdom Tooth Meaning: आपने भी अक्सर बड़े-बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि अब तो इसकी अक्ल दाढ़ निकल आई है, अब अक्ल आएगी। सुनने में यह बात मजेदार लगती है, लेकिन क्या सच में दांत निकलने से समझदारी का कोई कनेक्शन है?
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है?
- फोटो : AI
अक्ल दाढ़ क्या होती है?
अक्ल दाढ़ को मेडिकल भाषा में थर्ड मोलर या विजडम टीथ कहा जाता है। ये हमारे मुंह के सबसे पीछे निकलने वाले चार दांत होते हैं, ऊपर जबड़े में दो और नीचे जबड़े में दो। हमारे पूर्वजों को सख्त और कच्चा खाना चबाने के लिए इनकी जरूरत होती थी, लेकिन अब हमारा जबड़ा छोटा हो गया है इसलिए इनके लिए जगह कम पड़ जाती है। इसी वजह से इन्हें वेस्टिजियल ऑर्गन भी माना जाता है।
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है?
- फोटो : AI
अक्ल दाढ़ किस उम्र में निकलती है?
अक्ल दाढ़ 17 से 25 साल की उम्र में निकलती है। इसी उम्र को समझदारी और मैच्योरिटी की उम्र माना जाता है, इसलिए इन्हें विजडम टीथ कहा गया। कई लोगों में ये 30 साल की उम्र तक भी निकलती हैं। कुछ लोगों में चारों दाढ़ें निकलती हैं, किसी में 1-2 ही निकलती हैं और करीब 35% लोगों में अक्ल दाढ़ कभी बनती ही नहीं है।

क्या अक्ल दाढ़ निकलने से अक्ल आती है?
ये सिर्फ एक कहावत है, इसका साइंस से कोई लेना-देना नहीं है। हकीकत ये है कि 17 से 25 साल की उम्र में हमारे दिमाग का प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स पूरी तरह विकसित होता है। यही हिस्सा फैसले लेने, सोचने-समझने और सही-गलत पहचानने का काम करता है। इसी उम्र में अक्ल दाढ़ भी निकलती है, इसलिए लोग दोनों को जोड़कर कहते हैं कि अक्ल दाढ़ आने से अक्ल आ गई।

क्या सबकी अक्ल दाढ़ निकलती है?
नहीं, सबकी नहीं निकलती। ये पूरी तरह जेनेटिक्स पर निर्भर करता है। अगर आपके माता-पिता में अक्ल दाढ़ नहीं निकली तो आपके में भी न निकलने के चांस ज्यादा होते हैं। इवोल्यूशन की वजह से धीरे-धीरे इंसानों में अक्ल दाढ़ बनना बंद हो रहा है।