{"_id":"6058966c8ebc3e591e5b6fa7","slug":"world-tallest-rail-bridge-chenab-lower-arch-connected-successfully-in-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: रोशनी से नहाया एफिल टावर से ऊंचा भारत का गौरव, विहंगम नजारा खींच रहा सबका ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: रोशनी से नहाया एफिल टावर से ऊंचा भारत का गौरव, विहंगम नजारा खींच रहा सबका ध्यान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 22 Mar 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल
- फोटो : विकास बड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू संभाग के रियासी में चिनाब नदी पर बन रहा विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल इन दिनों रात में रोशनी से नहा रहा है। दूर से ही विहंगम नजारा देखकर हर किसी का ध्यान उस ओर सहज चला जा रहा है। उधमपुर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट के तहत चिनाब नदी पर बन रहे इस पुल का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए 359 मीटर की ऊंचाई पर बन रहे पुल के निचले आर्क को जोड़ लिया है।
2 of 7
विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल
- फोटो : विकास बड़ू
अब ऊपरी हिस्सा का आर्क भी जल्द जोड़ा जाएगा। 1,315 मीटर की लंबाई वाले पुल में 467 मीटर का मेन आर्क स्पैन है, जो अब तक बनी किसी भी ब्रॉड गेज लाइन का सबसे लंबा आर्क स्पैन है। जल्द ही जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक सीधी रेल सेवा शुरू होगी। दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज बनकर तैयार होने वाला है। इससे न केवल यात्री ट्रेन, बल्कि सैनिकों की स्पेशल ट्रेनें भी तेज रफ्तार से दौड़ेंगी।
3 of 7
विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल
- फोटो : विकास बड़ू
इस महीने के अंत तक ऊपर वाले आर्क का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रेलवे ट्रैक बिछाने का काम शुरू कर देगा। माना जा रहा है कि आजादी के बाद भारतीय रेलवे के इतिहास में यह पुल मील का पत्थर साबित होगा, जो विज्ञान और तकनीक का बेहतरीन नमूना पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रोजेक्ट में कुल 38 टनल हैं, जिसमें सबसे लंबी टनल की लंबाई 12.75 किलोमीटर है। ब्रिज को बनाने के लिए खास तरह के दो केबल कार बनाए गए हैं, जिनकी क्षमता 20 और 37 मीट्रिक टन है। रेल अधिकारियों का कहना है कि 266 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवा चली तो यह पुल आसानी से टिका रहेगा।
विज्ञापन
5 of 7
विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल
बारामुला रेल लिंक पर चिनाब आर्क ब्रिज की लंबाई 467 मीटर है। इस पुल की कुल लंबाई 1315 मीटर है। नदी के तल से इसकी ऊंचाई 359 मीटर है, जो एफिल टावर व कुतुब मीनार की ऊंचाई से अधिक है। इसमें 26 बड़े और 11 छोटे पुल हैं। 37 पुलों की कुल लंबाई 7 किमी है। इसमें 35 टनल हैं। इनमें 27 मुख्य टनल हैं, जबकि 8 एस्केप टनल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।