फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: सुद्धमहादेव-द्रंगा ट्विन टनल टेंडर में बदलाव, 15 दिन आगे बढ़ी प्रक्रिया

विज्ञापन
development news
-अब 30 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया, दो नवंबर को खुलेंगे टेंडर
विज्ञापन

-2765.71 करोड़ से होना है टनल और संपर्क मार्ग का निर्माण
-टेंडर लेने वाली कंपनी को जमा करवाने होंगे 27.66 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने सुद्धमहादेव-द्रंगा ट्विन टनल की टेंडर प्रक्रिया में बदलाव किया है। 2765.71 करोड़ की टनल और संपर्क मार्ग की टेंडर प्रक्रिया को 15 दिन आगे बढ़ाया गया है। पहले टेंडर प्रक्रिया 15 अक्तूबर को पूरी होनी थी और 16 अक्तूबर को खोला जाना था। अब 30 अक्तूबर को प्रक्रिया पूरी होगी और इसे दो नवंबर को खोला जाएगा।
इस बारे एनएचआईडीसीएल के उप महाप्रबंधक आशीष गुप्ता ने निर्देश जारी किए हैं। तारीख में बदलाव के बावजूद टेंडर प्रक्रिया में तय नियम और शर्ताें में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टेंडर हासिल करने वाली फर्म को चार साल में काम पूरा करना होगा। तय कुल टेंडर का 10 प्रतिशत 27.66 करोड़ रुपये बतौर धरोहर राशि जमा करवाने होंगे। इस टनल का निर्माण चिनानी-सुद्धमहादेव-गोहा सेक्शन में किया जाना है।
विज्ञापन

टनल का निर्माण होने से जम्मू और कश्मीर के बीच एक वैकल्पिक मार्ग खुल जाएगा। उधमपुर-डोडा-किश्तवाड़ से कश्मीर को जोड़ेगा। नेशनल हाईवे का निर्माण पूरा होने के बाद दोनों संभाग के बीच कारोबार और पर्यटन की दृष्टि से तीसरा वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
2031 में पूरा होगा टनल का निर्माण
एनएचआईडीसीएल के उप महाप्रबंधक आशीष गुप्ता के अनुसार अब टेंडर प्रक्रिया दो नवंबर को पूरी होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले साल से निर्माण शुरू होने की संभावना रहेगी। 2027 में काम शुरू होने के बाद 2031 में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 10 साल तक संबंधित कंपनी ही रखरखाव का जिम्मा संभालेगी। हाईवे में कोई दिक्कत पेश आती है तो इसे ठीक करने का जिम्मा टेंडर हासिल करने वाली कंपनी का रहेगा।


...

सुद्धमहादेव-द्रंगा ट्विन टनल की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी होनी चाहिए। सुरंग का निर्माण होने से किश्तवाड़ जिले को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। विधानसभा क्षेत्र इंद्रवाल से श्रीनगर सचिवालय की दूरी 50 किलोमीटर से कम रह जाएगी। यहां मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। विकास की रफ्तार तेज होगी। साल के 12 महीने आवाजाही संभव हो सकेगी। इस सुरंग का इंतजार लंबे समय से चल रहा है।
-प्यारे लाल शर्मा, विधायक इंद्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed