फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोपियां मुठभेड़ में आया आंसुओं का सैलाब: आतंकी ने गिड़गिड़ाती पत्नी और बेटे की भी न सुनी, फिर...

Mon, 22 Mar 2021 02:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 22 Mar 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Manihal Shopian encounter four terrorists killed
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे। इस सफल ऑपरेशन को सेना की 34 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के कई मौके दिए। इसके लिए एक आतंकी के परिजनों को भी बुलाया गया। आतंकी की पत्नी बच्चे के साथ मुठभेड़ स्थल पर पहुंची। उसने बार-बार मिन्नतें की, लेकिन उसने एक न सुनी। इसके बाद चार साल के मासूम ने भी पिता से वापस घर लौटने की बात कही, फिर भी वह टस से मस न हुआ।



 आगे की स्लाइड में पढ़िए, मुठभेड़ स्थल पर आया आंसुओं का सैलाब...
 

Manihal Shopian encounter four terrorists killed
जीओसी विक्टर फोर्स मेजर जनरल बाली - फोटो : अमर उजाला

जीओसी विक्टर फोर्स मेजर जनरल बाली ने कहा कि आतंकी आकिब वापस आना चाह रहा था लेकिन अंदर मौजूद आतंकियों ने उसे वापस नहीं आने दिया। पत्नी और बच्चे की अपील के बाद बाद आतंकी के एक अन्य रिश्तेदार को भी लाया गया। उसने भी कई बार अपील की, बावजूद इसके वो वापस न लौटा। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और सभी आतंकियों को मार गिराया।

Manihal Shopian encounter four terrorists killed
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

बाली ने कहा कि सुरक्षाबल घाटी के भटके हुए युवाओं को मुठभेड़ के दौरान आत्मसमर्पण का मौका देते हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वह भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लाने में मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manihal Shopian encounter four terrorists killed
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

मुठभेड़ के बाद आईजी कश्मीर ने घाटी के भटके हुए युवाओं के माता-पिता से अपने बेटों को आतंकवाद का रास्ता छोड़ने के लिए समझाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मीडिया भी अहम भूमिका निभा सकता है। कहा कि हम उन युवाओं का खुले दिल से स्वागत करते हैं जो आतंकवाद से दूर रहने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Manihal Shopian encounter four terrorists killed
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

आईजी ने कहा कि आतंकी पकड़े जाने के बाद आत्मसमर्पण कर सकते हैं या फिर किसी मुठभेड़ को अंजाम देने से पहले भी आत्मसमर्पण कर सकते हैं। हम हमेशा उन लोगों का स्वागत करेंगे जो हिंसा का रास्ता छोड़ना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed