फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Religious news

Jammu News: रघुनाथ मंदिर और अमर महल में डोगरा राजपरिवार ने की शस्त्र पूजा

विज्ञापन
Religious news
विजयदशमी के अवसर पर रघुनाथ मंदिर में डोगरा राजपरिवार ने पूजा-अर्चना की। स्रोत : धर्मार्थ ट्रस्ट
- अजातशत्रु सिंह और रणविजय सिंह ने विजयदशमी पर निभाई पारंपरिक रस्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विजयदशमी पर पूर्व मंत्री अजातशत्रु सिंह और डोगरा राजपरिवार के रणविजय सिंह ने श्री रघुनाथ मंदिर और अमर महल पैलेस में पारंपरिक अनुष्ठान किए। शस्त्र पूजा कर डोगरा समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

रघुनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डोगरा राजपरिवार के सदस्यों ने विजयदशमी की परंपराओं का निर्वहन करते हुए शस्त्र पूजा की। अमर महल पैलेस में शस्त्र पूजा के साथ सिंहासन पूजन भी किया गया। अजातशत्रु ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर धर्म की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजा और अन्य पारंपरिक अनुष्ठान डोगरा संस्कृति के महत्वपूर्ण अंग हैं, जो क्षेत्र के शौर्य, ऐतिहासिक विरासत और सभ्यतागत मूल्यों को दर्शाते हैं। रणविजय सिंह ने कहा कि डोगरा राजपरिवार जम्मू की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक रीति-रिवाजों को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसी परंपराएं पीढ़ियों के बीच जुड़ाव मजबूत करती हैं और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed