फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में भयंकर ठंड: रेल मंत्री ने साझा कीं तस्वीरें और कहा- अगर धरती पर स्वर्ग है तो यहीं है

Tue, 11 Jan 2022 09:29 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
weather Kashmir Railway Minister Ashwini Vaishnav shared pictures and said If there is heaven on earth it is here
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : @AshwiniVaishnaw

कश्मीर में भयंकर ठंड पड़ रही है। घाटी बर्फ की चादर से ढकी हुई है। स्थानीय लोग बेहाल हैं तो वहीं पर्यटकों में उत्साह है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बर्फ से ढके श्रीनगर रेलवे स्टेशन की तस्वीरें ट्वीट कीं। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर धरती पर स्वर्ग है, तो यहीं है।

जम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां चल रहा है। जोकि 21 दिसंबर से शुरू होता है और 40 दिन चलता है। इस दौरान सर्दी बढ़ने से पानी के स्रोत जम जाते हैं। कश्मीर में भीषण सर्दी 21 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक रहती है। इसे ही चिल्ले कलां कहा जाता है। चिल्ले कलां के दौरान पारा माइनस में ही रहता है। डल झील के साथ-साथ पानी की पाइपों में बर्फ जम जाती है। चिल्ले कलां के दौरान सर्दी से बचाव के लिए स्थानीय लोग खाद्यान्न के साथ कोयला, कांगड़ी और बुखारी के लिए लकड़ी आदि पहले से ही जमा कर लेते हैं।

weather Kashmir Railway Minister Ashwini Vaishnav shared pictures and said If there is heaven on earth it is here
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : @AshwiniVaishnaw

कश्मीर में इन दिनों खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्रोतों के जम जाने से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है।

weather Kashmir Railway Minister Ashwini Vaishnav shared pictures and said If there is heaven on earth it is here
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : @AshwiniVaishnaw

कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री नीचे गिर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather Kashmir Railway Minister Ashwini Vaishnav shared pictures and said If there is heaven on earth it is here
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
यहां अधिकतर जिलों में दिन का तापमान भी 10 डिग्री नीचे आ गया है। कारगिल में भी खून जमा देने वाली ठंड का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
weather Kashmir Railway Minister Ashwini Vaishnav shared pictures and said If there is heaven on earth it is here
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
दिसंबर के मध्य से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed