जवान सीमा पर सुरक्षा के साथ किस तरह अवाम की सेवा करते हैं इसकी तस्वीर देखकर आप भी गर्व करेंगे। दरअसल नियंत्रण रेखा के पास तैनात जवानों को भारी बर्फबारी के दौरान स्थानीय लोगों ने सहायता मांगी। पता चला कि सुदूर इलाके की रहने वाली महिला गर्भवती थी। उसको अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच महिला को अस्पताल ले जाने की चुनौती खड़ी हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर सेना की मेडिकल टीम तुरंत महिला के गांव घग्गर हिल पहुंची।
एलओसी पर जवानों की जांबाजी: भारी बर्फबारी के बीच 6.5 किलीमीटर पैदल चलकर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 08 Jan 2022 06:10 PM IST
सार
नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों ने स्थानीय लोगों की सहायता से गर्भवती को बर्फबारी के बीच अस्पताल पहुंचाया। इस बीच कई बार टीम को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन