{"_id":"6b09f5ddf591670169042551","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1073267-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मनुश्री और केशव बने अंडर-13 शतरंज के चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मनुश्री और केशव बने अंडर-13 शतरंज के चैंपियन
विज्ञापन
- ब्लैक फ्राइडे स्पेशल प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में हासिल किया स्वर्ण पदक
- गौरव, रूबी और राजदीप ने जीते रजत व कांस्य पदक, विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर की चेस एकेडमी (वीसीए) की ओर से ब्लैक फ्राइडे स्पेशल के अवसर पर आयोजित अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता में मनुश्री निश्चल और केशव महाजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कियों और लड़कों के वर्ग में खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिता के पहले चरण में लीग मुकाबले हुए जिनमें सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले चार-चार खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। लड़कों के वर्ग में गौरव कुमार ने रुद्राक्ष राठौर और केशव महाजन ने राजदीप सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में केशव ने गौरव को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि राजदीप ने रुद्राक्ष को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में मनुश्री निश्चल ने पर्ल थोथला और रूबी कुमारी ने रेशा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में मनुश्री ने रूबी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। पर्ल को कांस्य पदक मिला। लड़कों में केशव को स्वर्ण, गौरव को रजत और राजदीप को कांस्य पदक मिला। लड़कियों में मनुश्री ने स्वर्ण, रूबी ने रजत और पर्ल ने कांस्य पदक हासिल किया। रुद्राक्ष को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सृजन इंटरनेशनल स्कूल की प्राथमिक शिक्षिका प्रियंका जमवाल मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने एकेडमी के निदेशक एवं कोच विवेक भारती के साथ विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 3700 रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किए गए।
-- -