Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   court news

Jammu News: जिला जज के 16 पदों के लिए अब पांच तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
court news
- हाईकोर्ट ने चौथी बार बढ़ाई आवेदन की तारीख, पहले चार नवंबर थी अंतिम तिथि
विज्ञापन


- अनुभव प्रमाणपत्र के लिए 28 नवंबर तक ही कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने जिला जज के 16 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार पांच दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 28 नवंबर तय की गई थी। हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश में यह छूट दी गई है।
हाईकोर्ट ने जिला जज (एंट्री लेवल) के 16 पदों के लिए तीन अक्तूबर को भर्ती विज्ञापन जारी किया था। शुरुआत में आवेदन की आखिरी तारीख चार नवंबर रखी गई थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 15 नवंबर, फिर 22 नवंबर और आखिर में 28 नवंबर किया गया था। अब उम्मीदवारों को आवेदन के लिए एक सप्ताह का और समय दिया गया है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने साफ किया है कि अनुभव प्रमाणपत्र जारी करने के लिए आवेदन 28 नवंबर के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन के साथ मिलने वाला अनुभव प्रमाणपत्र फिलहाल अस्थायी एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
चयन के समय देना होगा अंतिम एनओसी
चयन होने की स्थिति में तय प्रक्रिया के तहत अंतिम एनओसी जारी किया जाएगा। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर अनुभव साबित करने के लिए कोई खास दस्तावेज तय नहीं है तो उम्मीदवार अपनी वकालत से जुड़े दूसरे दस्तावेज भी दे सकते हैं। इनकी जांच के बाद ही उन्हें मान्य माना जाएगा। भर्ती विज्ञापन की बाकी शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed