Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: समद की तूफानी बल्लेबाजी से टीम इंडिया में दावेदारी बढ़ी

विज्ञापन
sports news
पूर्व क्रिकेटर रंजीत कालरा। स्वंय - फोटो : Archive
- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात मैचों में 306 रन, 184 रहा स्ट्राइक रेट
विज्ञापन

- पंजाब के खिलाफ 27 गेंदों में नाबाद 64 और हरियाणा के विरुद्ध 77 रन की खेली पारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज अब्दुल समद इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2026 में उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। दमदार प्रदर्शन के दम पर समद ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनके प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम में चयन की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। समद ने टूर्नामेंट में अब तक सात मुकाबलों में 76.5 की औसत से 306 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 184 रहा है। उन्होंने 27 छक्के और 16 चौके लगाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया। पंजाब के खिलाफ उन्होंने महज 27 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए, जबकि हरियाणा के विरुद्ध 45 गेंदों में नाबाद 77 रन की शानदार पारी खेली। समद की सबसे बड़ी ताकत कम गेंदों में मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता है। आईपीएल के साथ घरेलू क्रिकेट में भी वह अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर रंजीत कालरा ने भी समद के प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि समद पिछले दो-तीन सत्र से लगातार अच्छा खेल रहे हैं और रणजी ट्रॉफी की जीत में भी उनकी अहम भूमिका रही है। 61 की औसत से रन बनाना उनकी निरंतरता का प्रमाण है। कालरा के अनुसार, समद भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं और राष्ट्रीय चयन समिति को उनके नाम पर सकारात्मक विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed