फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में 11-12 दिसंबर को भारी बर्फबारी की चेतावनी

Wed, 09 Dec 2020 12:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 09 Dec 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
weather jammu kashmir, Heavy snowfall warning in Jammu and Kashmir on 11 and 12 December
पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में 12 दिसंबर तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 11 और 12 दिसंबर को कई इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 10 दिसंबर को मौसम साफ रहने के आसार हैं।

weather jammu kashmir, Heavy snowfall warning in Jammu and Kashmir on 11 and 12 December
पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
आठ डिग्री तक गिर गया पारा

बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री तक गिर गया है। आगामी दिनों में पारा और गिरने की संभावना है। जम्मू में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री गिरकर 18.0 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। कटड़ा में दिन का तापमान 16.5, बनिहाल में 8.2, बटोत में 8.2, भद्रवाह में 10.7 डिग्री रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री गिरकर 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

weather jammu kashmir, Heavy snowfall warning in Jammu and Kashmir on 11 and 12 December
पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान
  • लेह          -4.5
  • कारगिल   -0.2
  • गुलमर्ग     -2.4
  • पहलगाम  -2.3

विज्ञापन
विज्ञापन
weather jammu kashmir, Heavy snowfall warning in Jammu and Kashmir on 11 and 12 December
पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
डीडीसी चुनाव के पांचवें चरण पर भी हो सकता है असर

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण जिला विकास परिषद (डीडीसी) पांचवें चरण में दस दिसंबर को हो रहे मतदान पर असर पड़ सकता है। जम्मू संभाग की 19 और कश्मीर की 17 सीटों पर मतदान होना है।

विज्ञापन
weather jammu kashmir, Heavy snowfall warning in Jammu and Kashmir on 11 and 12 December
पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के अधिकांश पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इससे कई संपर्क मार्ग प्रभावित हैं। मौसम विज्ञान श्रीनगर ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इससे पोलिंग पार्टियों के अलावा मतदाताओं को दिक्कतें हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed