फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Srinagar Weather: पर्वतीय इलाकों में बिछी सफेद चादर, तापमान में भारी गिरावट, देखिए तस्वीरें

Tue, 08 Dec 2020 04:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Dec 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Srinagar Weather news Snowfall Started in Gulmarg Srinagar Leh Highway closed due to accumulation of snow
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर/साकिब नबी

कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनामर्ग, जोजीला पास, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा के पर्वतीय इलाकों में सफेद चादर बिछने से तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार और बुधवार को मौसम बिगड़ा रहेगा। इसमें जम्मू और कश्मीर के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं।

Srinagar Weather news Snowfall Started in Gulmarg Srinagar Leh Highway closed due to accumulation of snow
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : साकिब नबी

कश्मीर के अधिकतर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आगामी दिनों में भी मौसम का मिजाज बदले रहने से इसमें इजाफा होने की संभावना है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान के शून्य से नीचे चले जाने से बर्फ की परत जमने लगी है, जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। घाटी में शीत लहर जारी है।

Srinagar Weather news Snowfall Started in Gulmarg Srinagar Leh Highway closed due to accumulation of snow
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

जम्मू संभाग में भी ठंड बढ़ने से बाजारों में खरीदारों की रौनक पर भी असर दिखा है। लोग जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 26.1 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Srinagar Weather news Snowfall Started in Gulmarg Srinagar Leh Highway closed due to accumulation of snow
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

बनिहाल में दिन का तापमान 13.6, कटड़ा में 21.4, भद्रवाह में 13.3 और बटोत में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Srinagar Weather news Snowfall Started in Gulmarg Srinagar Leh Highway closed due to accumulation of snow
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
न्यूनतम तापमान
  • लेह            माइनस 5.0
  • कारगिल    माइनस 4.6
  • गुलमर्ग      माइनस 3.5
  • पहलगाम      1.5
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed