{"_id":"6a8f586cc3c4bee10f051c28","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jam1024-996749-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलीप ट्रॉफी : आबिद की फिरकी ने नाै विकेट उखाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलीप ट्रॉफी : आबिद की फिरकी ने नाै विकेट उखाड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को हराकर सेमीफाइनल में पक्की की जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वेस्ट जोन के साथ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम के लिए जम्मू-कश्मीर के बाएं हाथ के गेंदबाज आबिद मुश्ताक ने नौ विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया।
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बंगलुरू में हुए मुकाबले में आकिब की फिरकी का जादू ऐसा चला कि हर कोई उनकी गेंदबाजी का कायल हो गया। मुकाबले में जीत के लिए 265 रन का पीछा करते हुए वेस्ट जोन की टीम 234 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। इसका 29 साल के आबिद मुश्ताक ने लाभ उठाया। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में चार और विकेट अपने नाम किए। निशांत सिंधु ने दूसरी पारी में दो विकेट लेकर अटैक का साथ दिया जबकि अर्शदीप सिंह ने दूसरी पारी में एक और विकेट लिया। उन्होंने पहली पारी में तीन विकेट झटके थे।
-- -- --
नाॅर्थ जोन में जम्मू-कश्मीर के
छह खिलाड़ी दिखा रहे दम
नाॅर्थ की टीम में इस बार जम्मू-कश्मीर से छह खिलाड़ी हैं। इनमें कप्तान कन्हैया वधावन, कामरान इकबाल, अब्दुल समद, सुनील कुमार, आबिद मुश्ताक और साहिल लोत्रा शामिल हैं। इसके अलावा जेकेसीए के तीन अधिकारी मुख्य कोच अजय शर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट अभिजीत बुंदेला और मालिश करने वाले नरेश कुमार उत्तर क्षेत्र के सहयोगी स्टाफ में शामिल हैं।