{"_id":"5ff96d488ebc3e332851b681","slug":"weather-forecast-today-update-in-jammu-kashmir-news-snowfall-in-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather: घाटी में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हवाई यातायात प्रभावित, बर्फ ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: घाटी में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हवाई यातायात प्रभावित, बर्फ ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Jan 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
घाटी में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में ताजा बर्फबारी के कारण कश्मीर के लिए हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर अब तक कोई उड़ान संचालन नहीं हुआ है। सात उड़ानें रद्द की गई हैं। घाटी में भीषण बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिहायशी इलाकों में लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि सड़कों पर जमा हुई बर्फ को हटाने के काम में तेजी लाई जाए। जिससे उन्हें पेश आने वाली दिक्कतों में कमी हो।
2 of 5
घाटी में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर शहर के मुश्ताक़ कॉलोनी हैदरपूरा, सुथरा शाही बटमालू, रामबाग, छानपोरा, हवल, आरिबाग नौगाम, अलूचीबाग, आदि इलाकों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
3 of 5
घाटी में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
इन इलाकों के लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा केवल मुख्य सड़कों को साफ किया कराया जा रहा है। गलियों में बर्फ जमा होने के कारण गाड़ियां नहीं निकल पा रही हैं। गुलशन कॉलोनी अलूचीबाग के एक निवासी ने बताया कि एक घर में मौत हुई थी और उन्हें शव को लेकर करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, क्योंकि बर्फ जमा होने के कारण एंबुलेंस अंदर नहीं जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घाटी में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
उधर, कश्मीर में बर्फबारी प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ा है। अगर बात करें जम्मू की तो दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। जिले के पुराने शहर, सर्कुलर रोड, बावे, तवी पुल, जानीपुर, परेड, आरएस पुरा, फ्लाई मंडाल, भगवती नगर, ज्यूल आदि क्षेत्रों में कोहरे का ज्यादा असर रहा। इससे कड़ाके की ठंड में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 5
घाटी में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मुख्य मार्गों पर बर्फ हटाई गई है, लेकिन आंतरिक संपर्क मार्गों में बर्फ नहीं हटाई जा सकी है। जिससे उक्त स्थानों पर आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है। इससे लोग काफी परेशान हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।