माता वैष्णों देवी के दर्शन को जाने वाले यात्रियों के लिये अब भैरों मंदिर के दर्शन को जाने का सफर आसान होने जा रहा है ।
2 of 9
vaishno devi
- फोटो : file photo
कटरा के पास त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णों के मंदिर के दर्शन को आने वाले लोगों के लिये भैरों मंदिर के जाने के लिये अगले कुछ दिनों में रोप वे की सेवा शुरू होने जा रही है ।
3 of 9
VAISHNO DEVI
- फोटो : FILE PHOTO
जानकारी के मुताबिक इस सेवा के शुरू होने के लिए काम लगातार जारी है । इस रोप वे से हर घंटे 800 यात्री सफर कर सकेंगे । वैष्णों देवी मंदिर के मुख्य भवन से दो किमी की दूरी पर स्थित भैरों मंदिर के दर्शन के बिना वैष्णों देवी यात्रा को अधूरा माना जाता है ।
4 of 9
vaishno devi
- फोटो : FILE PHOTO
भैरों घाटी स्थित भैरों मंदिर की समुद्र तल से ऊंचाई 6619 फीट है । वैष्णों देवी मंदिर से 2 किमी दूरी पर स्थित इस मंदिर के दर्शन के लिये खड़ी चढ़ाई करके जाना पड़ता है ।
5 of 9
माता वैंष्णों देवी की प्राकृतिक पिंडी
- फोटो : File Photo
साहू ने बताया कि वैष्णों देवी यात्रियों के लिये वाई-फाई सेवा भी शुरु की जानी है । इस बारे में संबंधित सेवा प्रदाता एजेंसियों से बातचीत भी शुरु हो गयी है ।