{"_id":"6622501ab08ff556e60ca1d7","slug":"udhampur-lok-sabha-election-voting-continues-in-udhampur-seat-amid-strong-winds-and-rain-2024-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udhampur Election: तेज हवाओं और बारिश के बीच उधमपुर सीट पर मतदान, दिन में छाया अधेंरा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur Election: तेज हवाओं और बारिश के बीच उधमपुर सीट पर मतदान, दिन में छाया अधेंरा, देखें तस्वीरें
दोपहर बाद उधमपुर लोकसभा सीट पर एक बार बादल छाए। घने बादलों और तेज हवाई के बीच लोगों मतदान करते रहे। इसके साथ ही कठुआ में चार बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई। ऐसे मतदाताओं को मतदान केंद्र में ही बनाए गए हॉल में पहुंचाया गया। बारिश के बावजूद भी लोगों का लोकतंत्र के पर्व में भारी उत्साह है।
2 of 5
उधमपुर लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अनिल कुमार
उधर, चिनैनी क्षेत्र में भी वोट डालने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला जिसके चलते लोगों ने सुबह सवेरे ही लाइनों में लगकर वोट डाला, दिन भर मौसम का मिजाज बिगड़ता रहा, बावजूद इसके लोगों में वोट डालने के प्रति ऐसा उत्साह था कि युवा से लेकर बुजुर्ग तक पैदल चलकर वोट डालने पहुंच रहे थे।
3 of 5
पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा
- फोटो : अनिल कुमार
कोई पहाड़ी ढलकर वोट डालने के लिए अपने मतदान केंद्रों में पहुंच रहा था, तो कुछ जम्मू तथा उधमपुर से अपने वाहनों पर सवार होकर अपने-अपने क्षेत्र में मतदान करने के लिए पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कठुआ में मतदान के लिए पहुंचे मतदाता
- फोटो : नवदीप शर्मा
शुक्रवार का पूरा दिन लोगों का मतदान करने में ही बीत गया हर कोई इस बात को लेकर भी उत्साहित रहा कि पूरा दिन कितने प्रतिशत लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। हालांकि हर कोई केंद्र में साफ स्वच्छ सरकार बनाए जाने की बात कर रहा था, ताकि उनके वोट से अच्छी सरकार बन सके।
विज्ञापन
5 of 5
रामबन में बारशि के बीच मतदान जारी
- फोटो : परवेज
वहीं, मतदान केंद्रों में लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई रहीं, जो अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर हर मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ते प्रबंध किए गए थे, जबकि किसी को भी बिना अनुमति के मतदान केंद्र के अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। बारिश होने के बावजूद लोग छाते निकालकर बारिश की परवाह किए बिना मतदान केंद्रों में पहुंचकर अपनी जिम्मेवारी निभा रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।