दो जून को दक्षिण कश्मीर के त्राल में देर रात आतंकियों ने भाजपा नेता राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में तीन आतंकी शामिल थे। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के जंगल में शनिवार को सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। इसमें टॉप-10 की सूची में शामिल दहशतगर्द वकील शाह भी शामिल है। उसने त्राल नगर परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राकेश पंडिता समेत कई लोगों की हत्या की है। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके 47, एक एसएलआर, एक यूबीजीएल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। यह यूबीजीएल 11 दिसंबर 2018 को शोपियां के जैनापोरा में अल्पसंख्यक चौकी पर हमला कर लूटा गया था। मारे गए आतंकी जनजातीय महिलाओं का शारीरिक उत्पीड़न भी करते थे। आईजी कश्मीर और विक्टर फोर्स के जीओसी ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है।
तस्वीरें: मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का वकील शाह, त्राल में की थी भाजपा नेता राकेश पंडिता की हत्या
राकेश पंडिता मूल रूप से त्राल के रहने वाले थे, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार जम्मू में है। कश्मीरी पंडित समुदाय से कई लोग विभिन्न सियासी दलों से जुड़कर घाटी में सक्रिय हैं। इससे पूर्व भी कई कश्मीरी पंडित नेताओं की हत्या हो चुकी है।
उधर, पुलिस ने दावा किया था कि राकेश पंडिता को निजी सुरक्षा के लिए दो पीएसओ दिए गए थे, लेकिन वे बिना सुरक्षा के ही त्राल चले गए। पुलिस के अनुसार राकेश पंडिता पुत्र सोमनाथ पंडिता हमले वाले दिन त्राल बाला इलाके में अपने मित्र मुस्ताक भट के घर आए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात आतंकियों ने राकेश पंडिता पर करीब से फायरिंग कर दी। राकेश पंडिता त्राल नगर पालिका के अध्यक्ष थे।
यह भी पढ़ें- भावुक पल: गलती से भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी बच्चे, फिर स्कूल का नजारा देख रो पड़े, देखिए तस्वीरें
यह भी पढ़ें- मौत का खौफ: सेब के बागानों से लेकर टॉयलेट सीट के नीचे छिपते हैं आतंकी, हैरान कर देंगे इनके ठिकाने