{"_id":"5b534fcb4f1c1b1e308b60f3","slug":"trainee-constable-kidnapped-and-murdered-by-militants-in-kulgama-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलिस ट्रेनिंग कैंप से छुट्टी पर घर आया था सलीम, फूटफूट कर बिलखता रहा शहीद का भाई, देखें तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलिस ट्रेनिंग कैंप से छुट्टी पर घर आया था सलीम, फूटफूट कर बिलखता रहा शहीद का भाई, देखें तस्वीर
Sat, 21 Jul 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 21 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शहीद ट्रेनी पुलिस कांस्टेबल के पार्थिक शरीर को ले जाते परिवारीजन और सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में छुट्टी पर घर आए एक पुलिसकर्मी की आतंकियों ने अपहरण करने के बाद हत्या कर दी। घटना दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले की है। अपहरण की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन शनिवार को दोपहर बाद उसका शव मिलने की सूचना आई।
डीजीपी डॉ. एसपी वैद ने कांस्टेबल की हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में शामिल आतंकियों की तलाश की जा रही है। ईद के बाद लगभग सवा महीने के अंदर आतंकियों ने तीन जवानों का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी है।
2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
जिले के मुतलहामा गांव में शुक्रवार देर रात को आतंकियों का एक दल अब्दुल गनी शाह के घर में जबरन दाखिल हुआ। वह बेटे मोहम्मद सलीम शाह को अगवा कर अपने साथ ले गए। आतंकियों के जाने के तत्काल बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सेना और पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
3 of 4
शहीद जवान को श्रधांजलि देते जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर बाद कोईमुह इलाके में घाट ओडिपोरा में उसका शव पाया गया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सलीम पुलिस में एसपीओ था और हाल ही में कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत हुआ था। वर्तमान में उसकी कठुआ में ट्रेनिंग चल रही थी। वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शहीद जवान को अंतिम सलामी देते जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञात हो कि ईद पर घर आ रहे पुंछ निवासी सेना के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने अपहरण के बाद 14 जून को हत्या कर दी थी। पांच जुलाई को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार की भी अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।