{"_id":"57ed3d9e4f1c1bdc76573e0b","slug":"the-order-to-evacuate-villages-in-border-area","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K: सीमा से सटे इलाकों में घरों में लटकने लगे ताले, स्कूलों में छुट्टी, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सीमा से सटे इलाकों में घरों में लटकने लगे ताले, स्कूलों में छुट्टी, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उड़ी आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने एलओसी के पार सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान में चल रहे आतंकी लांचिंग पैड को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए जिला कठुआ की सीमा को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है।
2 of 5
kathua
- फोटो : Amar Ujala
जिला प्रशासन की ओर से वीरवार दोपहर हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की हिदायत जारी कर दी। इसके साथ ही प्रशासन ने हीरानगर में आपातकालीन बैठक कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी अलर्ट रहने को कहा है।
3 of 5
kathua
- फोटो : Amar Ujala
जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि सीमांत गांव के लोगों को सचेत रहने को कहा गया है। उन्हें सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को कहा गया है। लोग अपने रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं और जिन लोगों के पास विकल्प नहीं है उनके लिए प्रशासन ने विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थाई शिविर स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kathua
- फोटो : Amar Ujala
विभागीय अधिकारियों को भी लोगों की मदद करने को कहा गया है। प्रशासन सीमावर्ती ग्रामीणों की हरसंभव सहायता के लिए तैयार है।
विज्ञापन
5 of 5
kathua
- फोटो : Amar Ujala
सीमा पर तनाव के चलते हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे दस किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले सभी स्कूलों को शुक्रवार को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि एहतियातन स्कूल को एक तत्काल एक दिन के लिए बंद रखा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।