उड़ी आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने एलओसी के पार सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान में चल रहे आतंकी लांचिंग पैड को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए जिला कठुआ की सीमा को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है।
2 of 5
kathua
- फोटो : Amar Ujala
जिला प्रशासन की ओर से वीरवार दोपहर हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की हिदायत जारी कर दी। इसके साथ ही प्रशासन ने हीरानगर में आपातकालीन बैठक कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी अलर्ट रहने को कहा है।
3 of 5
kathua
- फोटो : Amar Ujala
जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि सीमांत गांव के लोगों को सचेत रहने को कहा गया है। उन्हें सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को कहा गया है। लोग अपने रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं और जिन लोगों के पास विकल्प नहीं है उनके लिए प्रशासन ने विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थाई शिविर स्थापित किए हैं।
4 of 5
kathua
- फोटो : Amar Ujala
विभागीय अधिकारियों को भी लोगों की मदद करने को कहा गया है। प्रशासन सीमावर्ती ग्रामीणों की हरसंभव सहायता के लिए तैयार है।
5 of 5
kathua
- फोटो : Amar Ujala
सीमा पर तनाव के चलते हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे दस किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले सभी स्कूलों को शुक्रवार को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला उपायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि एहतियातन स्कूल को एक तत्काल एक दिन के लिए बंद रखा गया है।