फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: एसपी के पीछे खड़ा होना जावेद के लिए पड़ा भारी, आतंकियों ने यहीं से की थी तैयारी

Fri, 06 Jul 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
terrorists was watched Javed standing behind Superintendent of Police Shailendra Mishra
फाइल फोटो
शहीद पुलिसकर्मी जावेद डार का एसपी शैलेंद्र मिश्रा के पीछे खड़े होना उसकी मौत का कारण बन गया। छह मई को शोपियां में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था। तब आतंकियों से चली मुठभेड़ के दौरान शोपियां के पूर्व एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा बार-बार आतंकियों से सेरेंडर करने को करते रहे।
terrorists was watched Javed standing behind Superintendent of Police Shailendra Mishra
जावेद अहमद डार
तब मिश्रा के पीछे जावेद डार भी खड़ा था। आतंकियों ने जावेद को देख लिया था। जब आतंकियों ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि जावेद मिश्रा का खास आदमी है। क्योंकि जब मिश्रा आतंकियों को सेरेंडर करने के लिए कह रहे थे।
terrorists was watched Javed standing behind Superintendent of Police Shailendra Mishra
जावेद डार के परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
तब उनका एक वीडियो बन गया। इस वीडियो के माध्यम से आतंकियों ने जावेद पर नजर रखनी शुरू कर दी और मौका मिलते ही उसे मार दिया। शोपियां में चली छह मई की मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सद्दाम पाडर, सहायक प्रोफेसर मोहम्मद शफी भट्ट, तौसीफ शेख, आदिल मलिक और बिलाल उर्फ मोलवी को मार गिराया गया था। आतंकियों ने जावेद को मारकर सद्दाम की मौत का बदला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
terrorists was watched Javed standing behind Superintendent of Police Shailendra Mishra
जावेद डार के परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि कश्मीर के शोपियां से अपहृत पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार की आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह सात बजे उसका शव कुलगाम क्षेत्र में सड़क पर पड़ा मिला। आतंकियों ने पुलिसकर्मी के सिर पर गोली मारी थी। 
विज्ञापन
terrorists was watched Javed standing behind Superintendent of Police Shailendra Mishra
फाइल फोटो
मैंने अपना करीबी खो दिया: शैलेंद्र मिश्रा
शोपियां के पूर्व पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र मिश्रा ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में बताया कि 2012 में पुलिस की नौकरी ज्वाइन करने वाले जावेद अहमद के रूप में उन्होंने एक पुलिसकर्मी नहीं बल्कि अपना एक करीबी साथी खोया है। मिश्रा ने बताया कि जावेद अहमद डार पिछले 5 वर्षों से उनके साथ ही रहा है। जहां कहीं भी उनका तबादला हुआ जावेद को उन्होंने अपने साथ ही रखा। वह उनका काफी करीबी था। जावेद की हत्या पर उन्होंने कहा, इस घटना का आतंकियों भरपूर जवाब दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed