जम्मू शहर के त्रिकुटा नगर और जीआरपी पुलिस स्टेशन के बाहर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन का कथित धमकी भरा पोस्टर चस्पा मिला। पोस्टर खंभे पर चिपकाए गए थे। इसमें अमरनाथ यात्रा पर न आने की लोगों को धमकी दी गई है। हालांकि, पुलिस इसे मात्र अफवाह बता रही है। पुलिस का कहना है कि केवल सोशल मीडिया पर इस प्रकार के पोस्टर प्रसारित किए गए। मौके पर जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
{"_id":"60cec30c8ebc3e356e26239a","slug":"terrorist-organization-threatens-people-not-participating-in-amarnath-yatra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंकी धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंकी धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस ने कही ये बात
Sun, 20 Jun 2021 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा, फाइल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बर्फानी
- फोटो : अमर उजाला
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर देशभर के यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस साल यात्रा शुरू होने की तारीख 28 जून प्रस्तावित है, इसमें अब मात्र 8 दिन बाकी है।
बाबा बर्फानी
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा होगी या नहीं, इसको लेकर श्राइन बोर्ड अपना रुख साफ नहीं कर रहा। लिहाजा यात्री परेशान हैं। ऐसे ही राजस्थान के 200 यात्री हैं, जो पिछले 15 साल से यात्रा पर आ रहे हैं, लेकिन इस बार यात्रा को लेकर दुविधा में है। इन यात्रियों को लेकर जम्मू पहुंचने वाले मोती राम ने कहा कि बोर्ड की ओर से यात्रा को लेकर सही रिस्पांस नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बर्फानी
- फोटो : अमर उजाला
मोती ने बताया कि उनके क्षेत्र के 200 लोगों ने 28, 29 और 30 जून का पंजीकरण कर रखा है, लेकिन अब तक उन्हें यह नहीं मालूम कि यात्रा होनी भी है या नहीं।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा, फाइल
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
वह कई बार बोर्ड से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिल रहा। जम्मू-कश्मीर सरकार को चाहिए कि वह इस पर अपना रुख साफ करे, ताकि वह लोग यात्र को लेकर अपनी तैैयारी कर सकें।