आतंकी सरजमीं पाकिस्तान में स्थित जैश-ए-मोहम्मद एक जिहादी आतंकवादी संगठन है, जोकि युवाओं को गुमराह करके भारत में आतंक फैलाने की फिराक में रहता है। इस आतंकवादी संगठन का मुख्य नापाक मंसूबा भारत से कश्मीर को अलग करना रहा है। जिस नापाक मंसूबे को भारत ने पांच अगस्त को मिट्टी में मिला दिया। इसी वजह से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से वह बौखलाया हुआ है। आए दिन घाटी का माहौल खराब करने की साजिशें रच रहा है। आज यानी कि गुरुवार को भी भारतीय सुरक्षाबलों ने उसके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया और कठुआ में उसके तीन आतंकियों को धर दबोचा।
जैश-ए-मोहम्मद के नापाक मंसूबे को भारत ने मिट्टी में मिलाया, मसूद अजहर की हर साजिश हो रही नाकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस आतंकवादी संगठन की स्थापना साल 2000 में मसूद अजहर ने की थी। भारत में कराए गए कई आतंकवादी हमलों का यह जिम्मेदार है। हर बार की तरह पाकिस्तान ने नाटकीय अंदाज में जनवरी 2002 में इसे प्रतिबंधित कर दिया। इस घटना के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने अपना नाम बदलकर खुद्दाम-उल-इस्लाम कर लिया।
साल 1999 में दिसंबर के महीने में अपरहण किए गए भारतीय विमान आईसी 814 के यात्रियों को बचाने के लिए मसूद अजहर को कंधार ले जाकर छोड़ दिया गया।
मार्च 2000 में मसूद अजहर ने हरकत-उल-मुजाहिदीन को बंटवाकर जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना की। इस दौरान संगठन से जुड़े अधिकतर आतंकी जैश के बेड़े में शामिल हो गए।
दिसंबर 2001 में इस आतंकी संगठन ने लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर भारतीय भारतीय संसद पर आत्मघाती हमले को अंजाम दिया।
फरवरी 2002 में अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल की गर्दन काटकर मारने का आरोप भी जैश पर लगा।
14 फरवरी को जैश ए मोहम्मद ने कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमला कराया, जिसमे 42 जवान शहीद हो गए थे।
इन दिनों जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक मौलाना मसूद अजहर बीमार है। उसकी जगह उसके भाई अब्दुल रौफ असगर को आतंकी संगठन संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। यह जानकारी शीर्ष खुफिया स्रोतों ने बताई है। अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकी घोषित किया हुआ है। वह भारत में भी व्यक्तिगत आतंकी घोषित हो चुका है।
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार अजहर के गुर्दे खराब हो चुके हैं और वह ज्यादातर समय अपने क्वार्टर के अंदर ही रहता है। सूत्रों का कहना है कि वह वर्तमान मे पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश केंद्र में रहता है। खुफिया अधिकारी ने कहा, 'मसूद अजहर काफी बीमार है। वह जैश के रोजाना के कामकाज पर ध्यान नहीं दे सकता है। उसे बहावलपुर में जैश के ठिकाने पर उसकी खराब सेहत के कारण और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उसकी सुरक्षा के मद्देनजर रखा गया है।'