फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में आसमान से बरसी आग, पारा 43 डिग्री के पार, तापमान रिकार्ड की ओर

Thu, 30 May 2019 01:18 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 30 May 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
temprature in jammu kashmir hiked, summer in its wild face in jammu division
भीषण गर्मी से पर्यटक हो जाते हैं बेहाल - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में गर्मी रिकार्ड की ओर बढ़ने लगी है। बुधवार को इस सीजन का रिकार्ड पारा दर्ज किया गया। तापमान 42.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। पूरे जम्मू संभाग में आसमान से आग बरसती रही। लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल रहा। भीषण गर्मी से हर त्रस्त नजर आया। 
temprature in jammu kashmir hiked, summer in its wild face in jammu division
गर्मी से बचने के लिए पानी की पाइप लाइन पर बैठी चील - फोटो : अमर उजाला
पशु-पक्षी भी जहां-तहां दुबके रहे। कई जगहों पर सड़कों का तारकोल पिघलने लगा है। प्रचंड गर्मी के कारण सड़कों पर दिन के समय सन्नाटा पसरा रहा। जम्मू में पारा नया रिकार्ड बनाने की ओर है। इस बीच न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे ठंडा रहा। हालांकि कश्मीर घाटी में भी पारा में उछाल आया है।

 
temprature in jammu kashmir hiked, summer in its wild face in jammu division
गर्मी में प्यास बुझाता युवक - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में बुधवार सुबह से ही गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ पारे में इजाफा होता चला गया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने सभी उपाय किए। दिन के समय जरूरी कार्यों के लिए शहरवासी बाहर निकले। तापमान में बढ़ोतरी से कई जगह जलस्रोत सूखने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट बढ़ा है। तपिश बढ़ने से बिजली ढांचे पर लोड बढ़ने के कारण अघोषित कटौती में बढ़ोतरी हुई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
temprature in jammu kashmir hiked, summer in its wild face in jammu division
शरीर के झुलसा देने वाली इस गर्मी से इंसानों के साथ जीवजंतु भी परेशान हैं। स्कूलों में छुट्टियां घोषित होने पर विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोग पर्यटक स्थलों का रुख कर रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारे में उछाल आया है। देशभर से वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पहुंच रहे यात्री रात्रि में ही पैदल यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। यहां दिन का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित अन्य कई इलाकों में दिन का पारा सामान्य से 3-4 डिग्री चढ़कर 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है। 

 
विज्ञापन
temprature in jammu kashmir hiked, summer in its wild face in jammu division
जम्मू में गर्मी के चलते तवी नदी में आनंद लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
48 घंटे में नहीं मिलेगी राहत 
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 31 मई तक पारे से कोई राहत नहीं मिलेगी। अगले दो दिन राज्य में मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आएगा। जून की शुरुआत में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed