फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुकून न मिले तो 'सुकून' को करें कॉल: एसडीआरएफ ने शुरू की हेल्पलाइन, इन परेशानियों से मिलेगी निजात

Sat, 28 Aug 2021 12:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 28 Aug 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Sukoon helpline started at SDRF Headquarters Jammu
सुकून हेल्पलाइन - फोटो : ANI

कोरोना महामारी ने आर्थिक और मानसिक रूप से लोगों का तनाव बढ़ा दिया है। तंग आकर लोग जान तक देने को मजबूर हो रहे हैं। खासकर युवा वर्ग बेरोजगारी और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। बेशक चिंता, अवसाद, तनाव और खुदकुशी के पीछे कोई और वजह हो सकती है, लेकिन कोरोना महामारी से पैदा हुए तनावपूर्ण माहौल ने लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डाला है। कोरोना महामारी के बीच कई लोगों की नौकरी चली गई। कई लोगों का कारोबार ठप हो गया। घरेलू हिंसा बढ़ रही है। यह तमाम ऐसे कारण हैं, जो लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं। जिसके चलते कुछ लोग खुदकुशी करने पर मजबूर हो जाते हैं।



यदि आप किसी तरह की चिंता, अवसाद, तनाव, पैनिक अटैक, पोस्ट ट्रॉमा स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी), एडजस्टमेंट डिसऑर्डर, आत्महत्या के विचार, मादक द्रव्यों के सेवन, मानसिक स्वास्थ्य आपातकाल और महामारी प्रेरित मनोवैज्ञानिक तनाव से जूझ रहे हैं तो आपको 24 घंटे इससे बचने की सलाह मिल सकती है। 

Sukoon helpline started at SDRF Headquarters Jammu
सांकेतिक तस्वीर

एसडीआरएफ मुख्यालय जम्मू में सातों दिन 24 घंटे तक चलने वाली सुकून नाम की हेल्पलाइन शुरू की गई है। यहां पर आप फोन करके इन परेशानियों का हल ले सकते हैं। शुक्रवार को एसडीआरएफ के कमांडेंट जनरल वीके सिंह ने इसका शुभारंभ किया। मेडिकल कॉलेज के मनोवैज्ञानिक विभाग की मदद से इसको शुरू किया गया है।


 
Sukoon helpline started at SDRF Headquarters Jammu
सांकेतिक तस्वीर

वीके सिंह ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या फिर उसका कोई अपना इन परेशानियों से जूझ रहा हो तो इस हेल्पलाइन नंबर के टोल फ्री नंबर 1800-180-7191 पर फोन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukoon helpline started at SDRF Headquarters Jammu
सांकेतिक तस्वीर
कॉल करने वाले को मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर मनोवैज्ञानिकों, काउसलरों, थेरेपिस्ट आदि से जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
Sukoon helpline started at SDRF Headquarters Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
कई ऐसी सलाह भी दी जाएंगी, जो पूरी तरह से गोपनीय होंगी। इस हेल्पलाइन में तैनात स्टाफ को एक हफ्ते की ट्रेनिंग भी दी गई है। मानसिक रोगों के विशेषज्ञों ने स्टाफ को ट्रेनिंग दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed