कोरोना महामारी ने आर्थिक और मानसिक रूप से लोगों का तनाव बढ़ा दिया है। तंग आकर लोग जान तक देने को मजबूर हो रहे हैं। खासकर युवा वर्ग बेरोजगारी और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। बेशक चिंता, अवसाद, तनाव और खुदकुशी के पीछे कोई और वजह हो सकती है, लेकिन कोरोना महामारी से पैदा हुए तनावपूर्ण माहौल ने लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डाला है। कोरोना महामारी के बीच कई लोगों की नौकरी चली गई। कई लोगों का कारोबार ठप हो गया। घरेलू हिंसा बढ़ रही है। यह तमाम ऐसे कारण हैं, जो लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं। जिसके चलते कुछ लोग खुदकुशी करने पर मजबूर हो जाते हैं।
सुकून न मिले तो 'सुकून' को करें कॉल: एसडीआरएफ ने शुरू की हेल्पलाइन, इन परेशानियों से मिलेगी निजात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन