जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को हो रही बारिश से श्रीनगर शहर की सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। श्रीनगर नगर निगम मशीनों की मदद से पानी बाहर निकाल रहा है। उधर जम्मू संभाग में बुधवार को तेज बारिश अपने साथ आफत लेकर आई। उधमपुर शहर के बट्टलबालियां इलाके में कच्चा मकान गिर गया, जिसके नीचे दबने से आठ वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई। वहीं, शहर के आसपास चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
2 of 6
जम्मू में बदला मौसम, बरसात ने दी राहत
- फोटो : अमर उजाला
उधमपुर जिले के प्रभावित क्षेत्रों में एहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मेलडी इलाके में मकान गिरने से सुनीता (13) और चंचला देवी (33) गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, मोड़ व रामबन के पंथयाल, डिगडोल व अन्य स्थानों पर पस्सियां गिरने से दस घंटे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा।
3 of 6
जम्मू में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
वैष्णो देवी में भारी बारिश से एहतियात के तौर पर नए हिमकोटी ट्रैक को बंद किया गया है, जबकि पुराने हाथीमथा और सांझीछत ट्रैक से यात्रा जारी है। बारिश और धुंध से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बंद रही।
4 of 6
जम्मू में बारिश के बाद सड़कों पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात से कई जिलों में हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में भी एक कच्चा मकान गिर गया। हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। यहां बीती रात से बुधवार दिन तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। भद्रवाह में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। जम्मू में मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दिनभर बादल छाए रहने से कई इलाकों में हल्की बारिश होती रही।
5 of 6
जम्मू में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
सांबा में बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। अखनूर में भी चिनाब का जलस्तर बढ़ गया है। दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से दो फीट नीचे है। प्रशासन ने लोगों को दरिया के पास नहीं जाने की चेतावनी दी है। बिश्नाह में पार्क में खड़ी कार पानी में डूब गई।