श्रीनगर आतंकी हमले के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। जिसमें फिरन(कश्मीरी लिबाज) के अंदर एके-47 लेकर आए आतंकी ने पुलिस के जवान की पीठ पर अंधाधुंध गोलियां दागी। जवान पर कायराना हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गया। वहीं आनन-फानन जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है।
कश्मीरः बीच सड़क पर एके-47 लेकर आया आतंकी, जवान की पीठ पर दागी अंधाधुंध गोलियां, सामने आईं ये तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया है। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस के दो जवान घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि इस आतंकी हमले में कुपवाड़ा के मोहम्मद यूसुफ और लोग्रीपोरा के सुहैल अहमद शहीद हुए हैं। दोनों शहीद जवानों को पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
72 घंटे के अंदर आतंकियों ने श्रीनगर में दूसरी नापाक हरकत की है। इससे पहले विदेशी राजनयिकों के जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शहर के सोनवार क्षेत्र में हमला किया था। सोनवार में हुए हमले में कृष्णा ढाबा का एक कर्मचारी घायल हुआ था।
घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर विदेशी प्रतिनिधिमंडल एक होटल में ठहरा था। इस हमले की जिम्मेदारी मुस्लिम जांबाज फोर्स ने ली थी।
बता दें कि अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद बेहतर हुए घाटी के हालात आतंकी संगठनों को कांटे की तरह चुभ रहे हैं। आए दिन सीमा पार घाटी में अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही है।