देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मंगलवार से यात्री ट्रेनें शुरू होंगी। 22 मार्च के बाद पहली बार जम्मू समेत देश के 15 शहरों के लिए नई दिल्ली से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। हालांकि नई दिल्ली से जम्मू के लिए विशेष ट्रेन सेवा मंगलवार की बजाय बुधवार से शुरू होगी। जम्मू और नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन एक-एक ट्रेन चलाई जाएगी। यात्रियों को ट्रेन चलने से डेढ़ घंटा पहले थर्मल स्क्रीनिंग के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा।
जम्मू-नई दिल्ली के लिए कल से चलेगी विशेष ट्रेन, इन बातों का रखना ध्यान, वरना दिक्कत हो सकती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके मद्देनजर सोमवार को रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया गया। जम्मू और दिल्ली के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन में सिर्फ एसी बोगी ही होंगी। हर बोगी में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर यात्रियों को बिठाया जाएगा।
ट्रेन का टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक किया जाएगा। कंफर्म टिकट वाले यात्री ही ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे। नई दिल्ली से जम्मू के बीच ट्रेन केवल लुधियाना में ही रुकेगी। इस ट्रेन का किराया प्रीमियम ट्रेन के बराबर होगा। अस्वस्थ और बिना फेस मास्क के यात्रियों को सफर करने की अनुमित नहीं मिलेगी। ट्रेन में खान-पान की सुविधा नहीं होगी। यात्री एक सप्ताह के लिए ही अग्रिम आरक्षण करवा सकेंगे। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसओपी भी जारी की है।
नई दिल्ली से जम्मू के बीच विशेष ट्रेन 12 मई की जगह 13 से चलेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट में लिखा ‘अभी रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात हुई है। दिल्ली से जम्मू के लिए पहली यात्री ट्रेन 13 मई से शुरू होगी। अधिकारियों के पास रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय है।’
मुख्य सचिव ने किया जम्मू रेलवे स्टेशन का दौरा
मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को जम्मू रेलवे स्टेशन का दौरा कर ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे और नागरिक प्रशासन के अधिकारियो को गृह मंत्रालय द्वारा जारी अनिवार्य एसओपी का पालन करवाने की हिदायत दी। उन्होंने ट्रेन से आने वाले लोगों का पंजीकरण कर उन्हें बसों से उनके गृह जिलों तक पहुंचाने को भी कहा।