फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूंखार आतंकी फैयाज अहमद ढेर: 22 दिन, नौ मुठभेड़ और 22 आतंकियों का सफाया, पढ़ें देश के दुश्मनों के खात्मे की कहानी

Fri, 23 Jul 2021 09:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
Sopore Encounter Top LeT Commander among two terrorists killed terrorism in kashmir
मारा गया आतंकी फैयाज अहमद, सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर के वारपोरा इलाके में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर फैयाज अहमद वार निवासी वारपोरा सोपोर समेत दो आतंकवादी मारे गए हैं। इस साल घाटी में लश्कर-ए-तैयबा से सबसे अधिक आतंकवादी मारे गए। फैयाज अहमद पर 10 लाख का इनाम घोषित किया गया था।

बता दें कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सेना की 22 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार को ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों द्वारा दिए गए आत्मसमर्पण के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला, फैयाज अहमद वार और उसके साथी आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई। इस महीने अब आतंकियों के खिलाफ नौ मुठभेड़ हुईं, जिनमें 22 आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा के कई टॉप कमांडर शामिल हैं। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा घाटी में खात्मे की कगार पर है। आगे की स्लाइड में पढ़ें - कब और कहां मारे गए अमन के दुश्मन...
 
Sopore Encounter Top LeT Commander among two terrorists killed terrorism in kashmir
आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

2 जुलाईः पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर निशाज लोन उर्फ  खिताब, पाकिस्तानी आतंकी अबू रेहान उर्फ तौहीद, दानिश मंजूर शेख (काकापोरा), आमिर वागे (हाजिन) व मेहरान मंजूर (जमालाटू) शामिल था। 

Sopore Encounter Top LeT Commander among two terrorists killed terrorism in kashmir
आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
8 जुलाईः राजोरी में दो पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sopore Encounter Top LeT Commander among two terrorists killed terrorism in kashmir
आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
10 जुलाई: अनंतनाग में तीन आतंकी मारे गए।
12 जुलाईः राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में दादल के जंगलों में तीन आतंकी मारे गए।

विज्ञापन
Sopore Encounter Top LeT Commander among two terrorists killed terrorism in kashmir
आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
14 जुलाईः पुलवामा में तीन आतंकी मारे गए, इसमें पाकिस्तानी आतंकी और लश्क-ए-तैयबा कमांडर एजाज उर्फ अबु हुरैरा भी शामिल था।
17 जुलाईः श्रीनगर के दनमार इलाके में दो आतंकी इरफान और बिलाल अहमद मारे गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed