{"_id":"5fb22b86df470919972b2551","slug":"army-and-jkp-team-rescues-many-civilians-stranded-at-sinthan-pass-during-snowfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुलमर्ग: बर्फ में फंसे 10 लोग तो सेना बनी देवदूत, जवानों ने रात में पांच घंटे पैदल चल निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग: बर्फ में फंसे 10 लोग तो सेना बनी देवदूत, जवानों ने रात में पांच घंटे पैदल चल निकाला
Mon, 16 Nov 2020 01:04 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 16 Nov 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
लोगों की मदद करने पहुंची सेना और पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, पहलगाम के अलावा जम्मू संभाग के पुंछ, राजोरी और डोडा जिले के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में रविवार को जमकर बर्फबारी हुई। इससे एक तरफ जहां प्रकृति की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं, वहीं लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
लोगों की मदद करने पहुंची सेना और पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को रात भर हुई बर्फबारी के कारण चिनगाम की ओर जाने वाले सिनथन पास पर 10 लोग फंस गए थे। रात भर वे परेशान रहे क्योंकि बर्फबारी के कारण रास्ते बंद हो चुके थे। दूर दूर तक मदद की कोई संभावना नहीं थी।
लोगों की मदद करने पहुंची सेना और पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही रात में ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम उनकी मदद के लिए निकली। आलम ऐसा था कि टीम को बिल्कुल पास की चीजें भी नजर नहीं आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की मदद करने पहुंची सेना और पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
जीरो विजिबिलिटी के बावजूद फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए सेना और पुलिस की टीम एनएच 244 से उतरकर कई किलोमीटर तक पैदल चलती रही। करीब पांच घंटों तक लगातार पैदल चलने के बाद टीम उन तक पहुंच पाई।
विज्ञापन
लोगों की मदद करने पहुंची सेना और पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
वहां पहुंचकर टीम ने बर्फबारी में फंसे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें सात पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। टीम ने सभी को सिनथन मैदान तक लाकर पहले भोजन आदि दिया और उसके बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। लोगों के चेहरे पर टीम के लिए सम्मान और खुशी देखते ही बन रही थी।