{"_id":"6af4d0255a051491b4033fd9","slug":"fire-breaks-out-in-a-vehicle-loaded-with-stubble-in-meera-sahib-a-major-accident-is-averted-samba-news-c-312-1-sjam1007-104277-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मीरां साहिब में पराली लदी गाड़ी में आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मीरां साहिब में पराली लदी गाड़ी में आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
अफरा-तफरी मची, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का किया प्रयास, दमकल बुलाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। बुधवार शाम को गांव किरपिंड के पास पराली ले जा रही एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी।
कुल्लियां पुलिस पोस्ट में सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। रामबन निवासी शकील अहमद अपनी गाड़ी में पराली लेकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई। आग लगने से रखी पराली जल गई। गाड़ी भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की। उन्होंने आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। दमकल विभाग की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीण राजेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में धान की कटाई का कार्य चल रहा है। दूसरे जिलों के लोग पशुओं के लिए यहां पराली लेने आते हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों के बाहर तक सूखी पराली लदी होने पर पहले भी कई बार आगजनी की घटनाएं हुई हैं। प्रशासन को चाहिए कि पराली को वाहन के बाहर तक लादने के बजाय भीतर तक रखे। इससे भविष्य में आगजनी की घटनाओं को रोका जा सकेगा।