जम्मू-कश्मीर में कोरोना से लगातार गंभीर हो रहे हालात के बीच प्रदेश सरकार ने बुधवार को होने वाले ब्लॉक दिवस को दो सप्ताह के लिए रद्द कर दिया है। अब 28 अप्रैल तथा पांच मई को ब्लाक दिवस का आयोजन नहीं होगा। इसके साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की उपस्थिति पर रोक लगा दी गई है। विश्वविद्यालयों को शोध तथा प्रयोगशाला संबंधी काम के लिए कम से कम स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने की छूट दी गई है। पहले 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कामकाज करने का आदेश था। इस बीच कोरोना जांच की व्यवस्था में बदलाव करते हुए प्रदेश में दाखिल होने वाले सभी यात्रियों की बुधवार से कोरोना जांच लखनपुर में ही होगी। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को पहली बार एक ही दिन में 3164 लोग संक्रमित मिले। पिछले 24 घंटे में 28 मरीजों की मौत भी हुई।
{"_id":"608911258ebc3e8d927d4d6e","slug":"situation-critical-in-jammu-kashmir-block-day-canceled-for-two-weeks-staff-attendance-in-educational-institutions-stopped","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, ब्लॉक दिवस दो सप्ताह के लिए रद्द, शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की उपस्थिति पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, ब्लॉक दिवस दो सप्ताह के लिए रद्द, शिक्षण संस्थानों में स्टाफ की उपस्थिति पर रोक
Wed, 28 Apr 2021 01:09 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
corona cases of jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
corona cases of jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम के अनुसार कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए दो सप्ताह तक होने वाले ब्लॉक दिवस आयोजन को रद्द किया गया है। देर रात प्रदेश सरकार की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, तकनीकी शिक्षा व स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में अब स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। शिक्षक घर से ऑनलाइन कक्षाएं ले सकेंगे। वहीं, जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के लोगों की दूसरे राज्य से प्रदेश वापसी पर लखनपुर में ही कोरोना जांच होगी। अब तक लखनपुर में केवल सांबा और कठुआ जिले के लोगों की ही जांच की जा रही थी। अन्य जिलों के लोगों को जांच के लिए सांबा जिले के ठंडी खुई तक पुलिस निगरानी में भेजा जाता था। मंगलवार शाम लखनपुर कॉरिडोर पहुंचे एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल ने व्यवस्था में बदलाव की जानकारी दी।
लखनपुर
- फोटो : अमर उजाला
लखनपुर में पुलिस की तैनाती बढ़ाई
नई व्यवस्था को देखते हुए लखनपुर में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। 60 पुलिसकर्मी, एक इंस्पेक्टर और डीएसपी डीएआर की नियुक्ति की गई है जो कॉरिडोर पर व्यवस्था सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। प्रदेश को जोड़ने वाले अन्य अंतरराज्यीय रूट पर सख्ती पहले से ही बढ़ाई गई है। लखनपुर में फिलहाल रोजाना 45 सौ से पांच हजार लोगों की कोरोना जांच लखनपुर में की जा रही है। बताते हैं कि प्रदेश के बाहर से आ रहे लोगों में कमी आई है। इसके अलावा सांबा जिले तक संभाग के आठ जिलों के लोगों को एस्कार्ट करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : संजय कुमार
संक्रमितों में तीन हजार स्थानीय, यात्री काफी कम
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को पहली बार एक ही दिन में 3164 लोग संक्रमित मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 1030 और शेष 2134 कश्मीर से हैं। पिछले चौबीस घंटे में 28 और लोगों ने दम तोड़ दिया। जीएमसी जम्मू में सबसे अधिक 10 मौतें हुई हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 22283 तक पहुंच गए हैं। प्रदेश में मिले नए संक्रमित मामलों में सिर्फ 174 ही यात्री है, जबकि अन्य 2990 स्थानीय स्तर के मामले हैं, यानी प्रदेश के अधिकतर जिलों में सामुदायिक स्तर पर तेजी से संक्रमण का प्रसार हो रहा है।

Corona infection in Jammu and Kashmir
- फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष हुए कोरोना संक्रमण के बाद से अब तक पहली बार जीएमसी जम्मू में एक ही दिन में 10 मौतें हुई हैं। प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 2197 तक पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा श्रीनगर जिले में 1144 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें 27 यात्री हैं। इस जिले में सबसे अधिक 513 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। कश्मीर संभाग से 1354 मौतें हुई हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घरों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट, रिफिल नहीं हो पा रहे सिलिंडर
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घरों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट, रिफिल नहीं हो पा रहे सिलिंडर