फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhra Encounter: सटीक रणनीति से घेरा, फिर गोलियों की बौछार और राकेट लांचर से ढेर, तस्वीरों से जानें कहानी

Thu, 29 Dec 2022 02:35 AM IST
विमल शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sidhra Encounter: Terrorists surrounded with precise strategy, then killed with rocket launcher
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

शहर के सिद्दड़ा में मुठभेड़ के दौरान चार आतंकियों को ढेर कर पुलिस और सेना ने अब तक के सबसे सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। पूरी सूझबूझ और सटीक रणनीति से बिना किसी नुकसान के 4 आतंकियों को मारा गिराना बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा सकता है। ऐसा पहली बार है, जब इस तरह की मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियों के पास आतंकियों की घुसपैठ से लेकर कश्मीर जाने तक की पुख्ता सूचना थी।

Sidhra Encounter: Terrorists surrounded with precise strategy, then killed with rocket launcher
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

इसके चलते मंगलवार की रात को ही सांबा से लेकर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और सेना ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया था। जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई थी। पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में माहिर अफसरों को मौके पर बुला लिया था। सेना की क्यूआरटी के जवान भी मौजूद थे। जैसे ही सिद्दड़ा पुल पर तैनात सेना की जैकलाई और जेके पुलिस के जवानों को उक्त ट्रक नजर आया तो उन्हें ज्ञात हो गया था कि इस ट्रक में आतंकियों की मौजूदगी है।

Sidhra Encounter: Terrorists surrounded with precise strategy, then killed with rocket launcher
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

इसे देखते हुए मौके पर मौजूद करीब 70 सुरक्षाबलों ने पोजीशन ले ली। जैसे ही ट्रक की तलाशी ली तो आगे से ठीक वैसा ही हुआ जैसा उम्मीद की गई थी। तलाशी लेते ही आतंकियों ने ट्रक के अंदर से गोली चला दी, लेकिन सुरक्षाबलों ने पहले से ही पोजीशन ले ली थी, जिससे आतंकियों के  खिलाफ ऐसी जवाबी कार्रवाई की गई कि उन्हें ट्रक में बनाए गए ठिकाने से बाहर आने का मौका ही नहीं लग पाया। 2 घंटों के भीतर आतंकियों पर करीब 4 हजार गोलियां दाग दी गईं। ट्रक के दोनों तरफ की बॉडी के बीच गोलियों के दिखने वाले निशान इस बात का सबूत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhra Encounter: Terrorists surrounded with precise strategy, then killed with rocket launcher
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

गोलीबारी बंद होने पर दागे रॉकेट लांचर

सुबह 7.24 मिनट पर गोलीबारी दोनों तरफ से शुरू हुई थी। करीब दो घंटे के बाद ट्रक से गोलियां चलना बंद हो गईं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने फिर भी जोखिम नहीं लिया और ट्रक के ऊपर रॉकेट लांचर से गोले दागे। ट्रक में भूसा भरा हुआ था। मुठभेड़ के दौरान ट्रक पर सुरक्षाबलों ने गोलियों की बौछार और रॉकेट लांचर के गोलों से आग भी लग गई। रॉकेट लांचर और आग लगने से आतंकियों के शव भी ट्रक के बीच में जल गए थे। जब इनके शवों को ट्रक से बाहर निकाला गया तो इनके शव आधे से ज्यादा जल चुके थे। 

विज्ञापन
Sidhra Encounter: Terrorists surrounded with precise strategy, then killed with rocket launcher
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

ड्रोन से ट्रक पर नजर रखकर किया हमला

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के वक्त पूरे ट्रक को ड्रोन की जद में ले लिया। ड्रोन की मदद से ट्रक पर पूरी नजर रखी जा रही थी कि आतंकी किस पोजिशन में हैं। इसी से देखकर सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर गोलियां बरसाईं और अंत में रॉकेट लांचर दागकर उन्हें ढेर कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed