फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhra Encounter: ट्रक में छिपे थे चार आतंकी, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में किए ढेर, देखें ग्राउंड की तस्वीरें

Wed, 28 Dec 2022 04:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 28 Dec 2022 04:00 PM IST
सार

जम्मू के सिद्दड़ा इलाके में बुधवार तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं। चारों आतंकी ट्रक में छिपे थे। मुठभेड़ के दौरान ट्रक भी आग की चपेट में आ गया। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
jammu Sidhra Encounter: Four terrorists hiding in truck security forces killed in encounter
Sidhra Encounter: इसी ट्रक में छिपे थे आतंकी - फोटो : संजय कुमार

जम्मू शहर के साथ सटे सिद्दड़ा इलाके में बुधवार तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं। चारों आतंकी ट्रक में छिपे थे। मुठभेड़ के दौरान ट्रक भी आग की चपेट में आ गया। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

jammu Sidhra Encounter: Four terrorists hiding in truck security forces killed in encounter
Jammu Sidhra Encounter - फोटो : संजय कुमार

चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना से संबंधित क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सिद्दड़ा में पुलिस पोस्ट पर संदिग्ध ग्रेनेड हमला किया गया था।

jammu Sidhra Encounter: Four terrorists hiding in truck security forces killed in encounter
Jammu Sidhra Encounter - फोटो : संजय कुमार

आतंकियों के पास से हथियार भी मिले हैं। सात ऐक 47, तीन पिस्टल और एम4 राइफल और गोला बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu Sidhra Encounter: Four terrorists hiding in truck security forces killed in encounter
Sidhra Encounter - फोटो : संजय कुमार
बताया जा रहा है कि ट्रक नंबर जेके 18- 1226 कश्मीर घाटी के कुलगाम के गुलाम मोहम्मद खान के नाम रजिस्टर्ड है। फिलहाल, सुरक्षाकर्मी ट्रक की तलाश कर रहे हैं। तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
jammu Sidhra Encounter: Four terrorists hiding in truck security forces killed in encounter
Jammu Sidhra Encounter - फोटो : संजय कुमार

उल्लेखनीय है कि सिद्दड़ा पुल के पास छह दिसंबर देर रात आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया था। पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था। हालांकि हमलावर चूक गए और ग्रेनेड पास के एक बिजली के खंभे और पेड़ के बीच जा गिरा। खंभे पर छर्रे के निशान मिले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed