फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारा गया जैश कमांडर सज्जाद अफगानी: आईजी कश्मीर ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

Mon, 15 Mar 2021 10:40 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Mar 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
Shopian encounter in Rawalpora Jaish commander terrorist Sajjad Afghani killed in Shopian encounter
शोपियां मुठभेड़ में आतंकवादी सज्जाद अफगानी मारा गया - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ का आज तीसरा दिन है, जिसमें कई घंटे तक हुई फायरिंग में सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी को भी मार गिराया है। मारे गए आतंकी की शिनाख्त जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर विलायत उर्फ सज्जाद अफगानी के रूप में हुई है। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने इस सफल ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सज्जाद का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। इससे पहले रविवार को जैश आतंकी नारपोरा निवासी जहांगीर अहमद वानी को मार गिराया गया था। जिसके पास से एम-4 कार्बाइन, मैगजीन, 9600 रुपये नकद व अन्य सामग्री बरामद हुई थी। ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हुआ था। साथ ही तीन घरों को भी नुकसान पहुंचा था।

Shopian encounter in Rawalpora Jaish commander terrorist Sajjad Afghani killed in Shopian encounter
Shopian encounter - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शनिवार की शाम सुरक्षाबलों को रावलपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। रात लगभग 8 बजे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी और घेरा तोड़कर भाग निकलने की कोशिश की। इसी दौरान आतंकियों ने छह नागरिकों को बंधक बना लिया था।

Shopian encounter in Rawalpora Jaish commander terrorist Sajjad Afghani killed in Shopian encounter
Shopian encounter - फोटो : अमर उजाला

हालांकि सभी नागरिकों को रात को ही सुरक्षित निकाल लिया था। रात में अंधेरा होने के बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन स्थगित कर दिया था, लेकिन गांव से बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। रविवार सुबह होते ही सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू करते हुए एक आतंकी को मार गिराया। पुलिस रिकार्ड के अनुसार, मारा गया आतंकी जहांगीर एक सितंबर 2020 के बाद से सक्रिय था और कई आतंकी वारदातों में शामिल था। इसमें सुरक्षाबलों पर हमले और नागरिकों के उत्पीड़न के मामले भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopian encounter in Rawalpora Jaish commander terrorist Sajjad Afghani killed in Shopian encounter
Shopian encounter - फोटो : बासित जरगर
ऑपरेशन बाधित करने पहुंची भीड़

मुठभेड़ के दौरान उपद्रवियों के एक समूह ने बाधा पहुंचाने की कोशिश की। परंतु सतर्क सुरक्षाबलों ने इन शरारती तत्वों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। कुछ लोगों को चोट भी आई है।


 
विज्ञापन
Shopian encounter in Rawalpora Jaish commander terrorist Sajjad Afghani killed in Shopian encounter
Shopian encounter - फोटो : अमर उजाला
शोपियां में इंटरनेट बंद
रावलपोरा में चल रहे ऑपरेशन के दौरान अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सुरक्षाबलों ने लोगों से मुठभेड़ स्थल के आसपास न जाने की अपील की है। बता दें कि इस साल 15 मार्च तक 13 आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है।
 
साल मारे गए आतंकी
2018 257
2019 157
2020 221
2021 13 (15 मार्च तक)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed