फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attack with iron rod in Meen Sarkar; father and two daughters injured.

Jammu News: मीन सरकार में लोहे की रॉड से हमला, पिता समेत दो बेटियां घायल

विज्ञापन
Attack with iron rod in Meen Sarkar; father and two daughters injured.
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का आरोप, छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। थाना क्षेत्र के मीन सरकार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में शिकायतकर्ता यशपाल समेत उसकी दोनों बेटियां रानी देवी और आशु देवी घायल हो गईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान पुरानी दुश्मनी को लेकर हमलावर वहां पहुंचे और उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर हमलावरों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी दोनों बेटियों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गईं। घटना के बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर आरोपितों की पहचान बलबीर राम, मुन्ना, बंटी, वीणा, निर्मला और बलविंदर सभी निवासी मीन सरकार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी छह आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी संदीप सिंह चिब के अनुसार, मामले की जांच जारी है और घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed