घाटी सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। प्रोजेक्ट बीकन की ओर से श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमेरी मार्ग से बर्प हटाने का काम जारी है। पिछले एक हफ्ते से जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने के बावजूद ठंड बढ़ी है। कारगिल में पारा शून्य से नीचे चला गया है।
कारगिल में कड़ाके की ठंड, बर्फ की चादर से ढक गया गुलमर्ग, पर्यटक उत्साहित तो स्थानीय परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां आज यानी कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान माइनस 2.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में भी गिरते पारे से राहत नहीं मिल पाई है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अन्य सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में नववर्ष को लेकर होटलों में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। फिलहाल पटनीटॉप में 25 से 30 प्रतिशत ही सैलानी पहुंच रहे हैं लेकिन छुट्टियां शुरू होते ही पटनीटॉप में सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होगा।