फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेनेड हमले के बाद श्रीनगर में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था, तस्वीरों में देखें हाल-ए-कश्मीर

Sun, 13 Oct 2019 01:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Oct 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
security Increased in Srinagar after grenade attack at hari singh street, jammu kashmir latest news
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर

आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को भीड़ को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। हमला हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में दोपहर बाद किया गया, जिसमें एक महिला समेत सात स्थानीय नागरिक घायल हो गए। माना जा रहा है कि हमला लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया गया। घटना के बाद सुरक्षाबलों के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई। साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

security Increased in Srinagar after grenade attack at hari singh street, jammu kashmir latest news
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर

लाल चौक से केवल डेढ़ किलोमीटर दूर महाराजा बाजार इलाके से सटे हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में आतंकियों ने दोपहर को भीड़ को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड दागा। ग्रेनेड सड़क किनारे गिरकर फट गया, जिससे आसपास से गुजर रहे स्थानीय लोग घायल हो गए। वहां खड़ी कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

security Increased in Srinagar after grenade attack at hari singh street, jammu kashmir latest news
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर

इससे पहले पांच अक्तूबर को अनंतनाग में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। डीसी ऑफिस के बाहर किए गए हमले में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार समेत 14 लोग घायल हो गए थे। घाटी में यह दूसरा ग्रेनेड हमला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
security Increased in Srinagar after grenade attack at hari singh street, jammu kashmir latest news
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर

वहीं 28 सितंबर को श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के जवानों पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था। इसी दिन रात में आतंकियों ने हमला कर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू को घायल कर दिया था।

विज्ञापन
security Increased in Srinagar after grenade attack at hari singh street, jammu kashmir latest news
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर

पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकी मार गिराए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed